कारोबार

Gold Rate Today: क्रूड ऑयल में तेजी से सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: ब्रेंट क्रूड की कीमत 107 डॉलर और WTI क्रूड की कीमत 102 डॉलर से ऊपर ट्रेड कर रही है। इससे सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में भी भाव गिरे हैं।
2 min read
Sep 14, 2026
Gold Rate Today
सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की वैश्विक कीमतों में आज सोमवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, घरेलू वायदा बाजार में सुबह के सत्र में आज गणेश चतुर्थी के चलते कोई कारोबार नहीं हो रहा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 490 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 450 रुपये गिरकर 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 370 रुपये गिरकर 1,15,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव इस समय बिना किसी बदलाव के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोर्स- गुड रिटर्न्स

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,54,090₹1,41,250₹1,18,950
मुंबई₹1,54,090₹1,41,250₹1,15,570
दिल्ली₹1,54,240₹1,41,400₹1,15,720
कोलकाता₹1,54,090₹1,41,250₹1,15,570
बेंगलुरु₹1,54,090₹1,41,250₹1,15,570
हैदराबाद₹1,54,090₹1,41,250₹1,15,570
केरल₹1,54,090₹1,41,250₹1,15,570
पुणे₹1,54,090₹1,41,250₹1,15,570
वडोदरा₹1,54,140₹1,41,300₹1,15,620
अहमदाबाद₹1,54,140₹1,41,300₹1,15,620
जयपुर₹1,54,240₹1,41,400₹1,15,720

क्रूड ऑयल में उछाल से कीमतों पर दबाव

क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार तेजी से सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा है। महंगे क्रूड से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में यूएस फेड महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है। वहीं, उच्च ब्याज दरें सोने पर दबाव बनाती है। यही कारण है कि सोने के दाम घट रहे हैं। सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड 2.61 फीसदी या 2.73 डॉलर की गिरावट के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट

कॉमेक्स पर सोने की वैश्विक कीमत गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी। यह 0.89 फीसदी या 39.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,369.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.48 फीसदी या 20.66 डॉलर की गिरावट के साथ 4,328.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की वैश्विक कीमतें

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी गई। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.14 फीसदी या 0.74 डॉलर की गिरावट के साथ 64.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.02 फीसदी या 0.66 डॉलर की गिरावट के साथ 63.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने के रेट

तनिष्क सोमवार, 14 सितंबर को 22 कैरेट सोना 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। यह 18 कैरेट सोना 1,16,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22 कैरेट सोने का रेट आज 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Updated on:
14 Sept 2026 11:54 am
Published on:
14 Sept 2026 11:49 am
Also Read
View All
EPFO WhatsApp Service: PF से जुड़ी जानकारी अब वाट्सएप पर मिलेगी, ईपीएफओ लाया नई सर्विस, जानिए कैसे उठाएं फायदा

PF Passbook: हर महीने आपका पीएफ जमा हो भी रहा है या नहीं? चंद मिनटों में कर सकते हैं पता, अगर नहीं आ रहे पैसे तो जानिए क्या करें

Saudi Arabia Oil Crisis: कच्चे तेल पर चारों तरफ से मंडरा रहे संकट के बादल, सऊदी अरब की पाइपलाइन बंद होने से तेजी से दाम बढ़ने का खतरा

Loan सस्ते होने और FD की रेट घटने का क्या खुल गया रास्ता? बैंकों के पास रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची अतिरिक्त नकदी

Sugar Price: चीनी की औसत रिटेल कीमत में आई गिरावट, प्याज के भी गिरे भाव, जानिए सरसों और सोयाबिन तेल के क्या हैं रेट