कारोबार

Gold Price Today: 14 महीने में आज सबसे सस्ता मिल रहा सोना, कल्याण ज्वैलर्स, मालाबार और तनिष्क में जानिए क्या हैं 24, 22, 18, 14 कैरेट के रेट्स

24 Carat Gold Rate: घरेलू वायदा और हाजिर कीमतों में गिरावट के साथ ही बड़े ज्वैलर्स ने भी 24, 22, 18 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमतें घटा दी हैं। डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बन रहा है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 1:21 PM IST
24 Carat Gold Rate
सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today: यूएस बॉन्ड यील्ड के ऊपर जाने, डॉलर में मजबूती और यूएस फेड रेट हाइक की बढ़ती उम्मीदों से सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा है। सोने के भाव करीब 14 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। घरेलू हाजिर बाजार में आज सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज बुधवार को सुबह के सत्र में 24 कैरेट सोने का रेट टूटकर 1,31,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट टूटकर 1,06,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 84,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। आइए जानते हैं कि बड़े ज्वैलर्स आज किस भाव सोना बेच रहे हैं।

सोने की शुद्धताआज का भाव
24 कैरेट₹1,31,510
22 कैरेट₹1,28,350
20 कैरेट₹1,17,040
18 कैरेट₹1,06,520
14 कैरेट₹84,820

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में बुधवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,22,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड 1,00,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,33,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुधवार को 1,33,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,22,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 99,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,33,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,22,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 99,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 77,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,33,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,22,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।

Updated on:
18 Nov 2026, 1:21 PM IST
Published on: