कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की हाजिर कीमतों में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए आपके शहर में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के भाव

Gold Price Today: सोने की हाजिर कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी के हाजिर भाव में भी मामूली गिरावट आई है। उधर वैश्विक बाजार में दोनों धातुओं में तेजी देखने को मिली है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 10:53 AM IST
Gold Silver Price
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 1310 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1250 रुपये की गिरावट के साथ 1,27,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 980 रुपये की गिरावट के साथ 1,04,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, शुरुआती कारोबार में चांदी का हाजिर भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
चेन्नई1,38,4901,26,9501,03,900
मुंबई1,38,4901,26,9501,03,870
दिल्ली1,38,6401,27,1001,04,020
कोलकाता1,38,4901,26,9501,03,870
बेंगलुरु1,38,4901,26,9501,03,870
हैदराबाद1,38,4901,26,9501,03,870
केरल1,38,4901,26,9501,03,870
पुणे1,38,4901,26,9501,03,870
वडोदरा1,38,5401,27,0001,03,920
अहमदाबाद1,38,5401,27,0001,03,920
जयपुर1,38,6401,27,1001,04,020
सोर्स- गुड रिटर्न्स

एमसीएक्स पर सोने-चांदी में आई तेजी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.66 फीसदी या 895 रुपये की बढ़त के साथ 1,37,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव 0.02 फीसदी या 35 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 1,78,759 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी आई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.73 फीसदी या 28.20 डॉलर की बढ़त के साथ 3,913.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.88 फीसदी या 33.95 डॉलर की बढ़त के साथ 3,911.02 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.31 फीसदी या 0.16 डॉलर की बढ़त के साथ 50.22 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.53 फीसदी या 0.26 डॉलर की बढ़त के साथ 50.28 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

Updated on:
13 Nov 2026, 10:53 AM IST
Published on: