रियल एस्टेट शेयरों में आज बड़ी तेजी दर्ज हुई है। निफ्टी रियल्टी सूचकांक 4.06 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा,निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.27 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 1.94 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में 1.98 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 0.22 फीसदी तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी सीमेंट में 0.31 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.30 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.84 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.71 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।