12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से उछला मार्केट, उधर IT स्टॉक्स में दिख रही गिरावट, जानिए बाजार का हाल

Stock Market News: शुरुआती कारोबार में फाइनेंशियल सर्विसेस, एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में तेजी देखने को मिली। वहीं, ऑटो, आईटी और फार्मा शेयर लाल निशान पर दिखे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 12 Nov 2026, 9:54 AM IST

Stock Market Today

शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। (PC: ANI)

भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज गुरुवार को 117 अंक की गिरावट के साथ 81,762.27 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 0.37 फीसदी या 301 अंक की बढ़त के साथ 82,181 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.37 फीसदी या 92 अंक की बढ़त के साथ 25,347 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इटरनल और आईटीसी में दिखी। इसके अलावा, एसबीआई, बीईएल, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडिगो, कोटक बैंक और रिलायंस के शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल और एयरटेल में गिरावट दिखाई दी।

खबर अपडेट हो रही है...