12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Silver Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में भी गिरावट, जानिए अब क्या रह गए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: यूएस डॉलर में मजबूती और दिसंबर में यूएस फेड रेट में बढ़ोतरी की बढ़ती संभावनाओं के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा है। घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में भाव टूट गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 12 Nov 2026, 10:57 AM IST

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में कीमतें लाल निशान पर हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 2180 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1950 रुपये की गिरावट के साथ 1,28,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1640 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी का भाव 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यूएस फेड रेट हाइक की संभावनाओं और मजबूत यूएस डॉलर के चलते सोने में गिरावट आई है।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
चेन्नई1,39,8001,28,1501,04,900
मुंबई1,39,8001,28,1501,04,850
दिल्ली1,39,9501,28,3501,05,000
कोलकाता1,39,8001,28,1501,04,850
बेंगलुरु1,39,8001,28,1501,04,850
हैदराबाद1,39,8001,28,1501,04,850
केरल1,39,8001,28,1501,04,850
पुणे1,39,8001,28,1501,04,850
वडोदरा1,39,8501,28,2001,04,900
अहमदाबाद1,39,8501,28,2001,04,900
जयपुर1,39,9501,28,3501,05,000

MCX पर सोने-चांदी का भाव

एमसीसएक्स एक्सचेंज पर भी गुरुवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.74 फीसदी या 1031 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.27 फीसदी या 2340 रुपये की गिरावट के साथ 1,82,185 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.42 फीसदी या 17 डॉलर की गिरावट के साथ 3,983.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, स्पॉट गोल्ड 0.32 फीसदी या 12.59 डॉलर की गिरावट के साथ 3,975.31 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई है। कॉमेक्स पर चांदी 1.06 फीसदी या 0.55 डॉलर की गिरावट के साथ 51.45 डॉलर प्रति औंस रह गई है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.44 फीसदी या 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 51.46 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।