कारोबार

Gold Rate Today: सोने-चांदी में भारी तेजी, कल्याण ज्वैलर्स और तनिष्क में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हो रहा है। वहीं, डॉलर में गिरावट से भी सोने को मजबूती मिल रही है।

2 min read
Mar 27, 2026
सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार शाम सोने का भाव 1.30 फीसदी या 1807 रुपये की भारी बढ़त के साथ 1,41,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.35 फीसदी या 2,977 रुपये की बढ़त के साथ 2,22,851 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

मिडिल ईस्ट में युद्ध को लेकर कोई बड़ी राहत नहीं मिलने से सोना सेफ हैवन एसेट के रूप में मजबूत हुआ है। साथ ही डॉलर में गिरावट आने से सोना विदेशी करेंसीज के लिए किफायती हो गया है। इससे सोने की मांग बढ़ी है।

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: क्या अब सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? सरकार ने एक्साइज ड्यूटी तो घटा दी पर यहां फंसा है पेच

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,40,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,27,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,16,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 92,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को 22 कैरेट सोना 1,33,050 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,08,860 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,45,150 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलर्स / ब्रांड24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क1,45,1501,33,0501,08,860
कल्याण ज्वैलर्स1,32,650
जोयालुक्कास1,44,7101,32,6501,08,530
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,32,6501,08,53084,410

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज शुक्रवार, 27 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,32,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को 24 कैरेट सोना 1,44,710 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,32,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,08,530 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज 22 कैरेट सोने का रेट 1,32,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने का रेट 1,08,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट सोने का रेट 84,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव, देखिए लिस्ट

Also Read
View All

अगली खबर