कारोबार

Gold Rate Today: डिमांड आने से बढ़ गए सोने के दाम, जानिए क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट भाव

Gold Rate Today: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और घरेलू हाजिर मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

less than 1 minute read
Jul 03, 2025
सोने की हाजिर कीमतों में तेजी देखने को मिल रही हैं। (PC: Pixabay)

Gold Rate Today: सोने की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह तेजी देखने को मिल रही है। हाजिर बाजार में डिमांड बढ़ने और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता के चलते सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना वायदा 0.07 फीसदी या 71 रुपये की बढ़त लेकर 97,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। हालांकि, वैश्विक बाजार में सोने में गिरावट देखने को मिल रही है।

24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव

इंडियन बुलियन एंड जूलरी एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 97,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 95,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का भाव 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 78,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 62,870 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने का वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव शुरुआती कारोबार में 0.09 फीसदी या 3.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,356.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.28 फीसदी या 9.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,348.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी के वैश्विक भाव में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी 0.39 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 36.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.42 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 36.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Published on:
03 Jul 2025 10:03 am
Also Read
View All

अगली खबर