बजट 2026 आने से पहले निवेशकों में सतर्कता नजर आई। घरेलू वायदा बाजार में मुनाफावसूली के चलते सोना और चांदी के भाव तेजी से गिरे।
Gold Silver Price: सोने के भाव में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। कल शनिवार को सोना 1,49,653 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखा था। लेकिन घरेलू वायदा बाजार में आज रविवार को एमसीएक्स पर सोना 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। यानी एक ही दिन में सोने की कीमत में करीब 13,000 रुपये की गिरावट आई।
चांदी ने आज भी राहत नहीं दी। MCX पर चांदी आज करीब 2,65,652 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी। कल के भाव की बात करें तो चांदी लगभग 2.91 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी। यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में लगभग 26,273 रुपये की गिरावट नजर आती है। बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है। पिछले कुछ सत्रों में आई तेज चाल के बाद अब चांदी में भी मुनाफावसूली हावी होती दिख रही है।
आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में भारी दबाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना आखिरी कारोबार में सोने का भाव पिछले सत्र के मुकाबले 438.80 डॉलर या लगभग 8.25% की बड़ी गिरावट के साथ करीब 4,879.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता देखा गया। दिन के कारोबार में सोने ने 5,440.50 डॉलर का उच्च स्तर और 4,700.00 डॉलर का निचला स्तर छुआ। डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते सोने पर वैश्विक स्तर पर बिकवाली का दबाव साफ नजर आया।
चांदी की कीमतों में भी आज तेज गिरावट दर्ज की गई। COMEX पर चांदी का भाव फिसलकर करीब 85.250 डॉलर पर आ गया, जिसमें 29.179 डॉलर यानी लगभग 25.50% की बड़ी गिरावट देखी गई। सत्र के दौरान चांदी ने 118.450 डॉलर का उच्च स्तर और 74.000 डॉलर का निचला स्तर छुआ। औद्योगिक मांग को लेकर चिंताओं और तेज उतार-चढ़ाव के कारण वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतें दबाव में रहीं।