कारोबार

Gold Rate Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड

22 Carat Gold Rate 21st Nov 2026: वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी के भाव लड़खड़ाकर गिर गए हैं। कॉमेक्स पर शुक्रवार को सोना 4.62 फीसदी टूटकर बंद हुआ। वहीं, चांदी 7.40 फीसदी टूटकर बंद हुई।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 1:18 PM IST
24 Carat Gold Rate
सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों मे बड़ी गिरावट आई है। (PC: AI)

24 Carat Gold Rate: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं के भाव बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। कॉमेक्स पर सोना 4.62 फीसदी या 170 डॉलर की गिरावट के साथ 3,515.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट 2.40 फीसदी या 86.98 डॉलर की गिरावट के साथ 3,538 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। सोने के साथ ही चांदी भी भारी-भरकम गिरावट के साथ बंद हुई। शुक्रवार को कॉमेक्स पर चांदी का भाव 7.40 फीसदी या 3.32 डॉलर की गिरावट के साथ 41.56 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 4.16 फीसदी या 1.79 डॉलर की गिरावट के साथ 41.16 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। आइए जानते हैं कि भारत में बड़े ज्वैलर्स आज किस भाव सोना बेच रहे हैं।

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में शनिवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 94,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट गिरकर 1,25,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में शनिवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट घटकर 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में शनिवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 72,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट शनिवार को गिरकर 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा।

Updated on:
21 Nov 2026, 1:18 PM IST
Published on: