कारोबार

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा और चांदी हुई सस्ती, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

बुधवार को (18 अगस्त, 2021) सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है, वहीं चांदी के दाम कम हुए है। 10 ग्राम सोना 0.12 प्रतिशत की बढ़ के साथ 48,480 रुपए पर है।

2 min read
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को (18 अगस्त, 2021) सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई है, वहीं चांदी के दाम कम हुए है। 10 ग्राम सोना 0.12 प्रतिशत की बढ़ के साथ 48,480 रुपए पर है। वहीं चांदी की बात करें तो एक किलोग्राम चांदी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,830 रुपए है। एक दिन पहले मंगलवार को सोने में 0.60 प्रतिशत की बढ़त और चांदी में 0.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। सोमवार को सोने के भाव में तेजी और चांदी में गिरावट देखी गई थी। 10 ग्राम सोना 1.24 प्रतिशत की बढ़त और एक किलोग्राम चांदी 2.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,284 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,310 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,358 और 24 कैरेट सोना 48,390 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,303 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,330 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,486 और 24 कैरेट 48,530 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,28448,310
मुंबई44,35848,390
कोलकाता44,30348,330
चेन्नई44,48648,53
बेंगलुरू44,39448,430
हैदराबाद44,42248,460
जयपुर44,348 48,380
लखनऊ 44,367 48,400
भोपाल 44,403 48,440

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,070 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,070 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Published on:
18 Aug 2021 11:37 am