कारोबार

Gold Silver Price Today: महंगा हुआ सोना, चांदी में भी उछाल, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट

कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (6 सितंबर, 2021) सोना और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,7300.00 रुपए है।

2 min read
gold silver price today
gold silver price today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन सोमवार को (6 सितंबर, 2021) सोना और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,7300.00 रुपए है। वहीं चांदी (Silver Price) की बात करें तो इसमें भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक किलो चांदी 3.04 प्रतिशत बढ़त के साथ 66,860.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,560 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 66,630 रुपए में मिल रही है।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,513 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,560 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,587 और 24 कैरेट सोना 48,640 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,532 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,580 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,715 और 24 कैरेट 48,780 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,51348,560
मुंबई44,58748,640
कोलकाता44,53248,580
चेन्नई44,71548,780
बेंगलुरू44,62348,680
हैदराबाद44,65148,710
जयपुर44,57848,630
लखनऊ44,59648,650
भोपाल44,63348,690

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,470 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,470 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Published on:
06 Sept 2021 10:43 am