5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price Outlook: इस हफ्ते करीब 3500 रुपये टूट गया सोना, चांदी में 5000 रुपये की गिरावट, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Gold Price Today: सोने की घरेलू और हाजिर कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। यूएस फेड द्वारा रेट हाइक की उम्मीदों से भाव नीचे गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 05, 2026

Gold Rate Today

इस हफ्ते सोने में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Price Prediction: सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू और वायदा दोनों बाजारों में भाव नीचे आए हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के रेट पिछले शनिवार, 29 अगस्त को 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। इस सोने की कीमत आज शनिवार, 5 सितंबर को सुबह 11 बजे 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इस तरह सोने की घरेलू हाजिर कीमत में एक हफ्ते में 3,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ गई है।

इस हफ्ते 5000 रुपये टूटा चांदी का हाजिर भाव

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, बीते शनिवार, 29 अगस्त को दिल्ली में चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। यह कीमत अब गिरकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह चांदी के घरेलू हाजिर भाव में इस हफ्ते 5000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

सोने का वायदा भाव

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में भी इस हफ्ते गिरावट आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना बीते हफ्ते 1,56,281 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह सोना इस हफ्ते 1,52,776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। इस तरह इस हफ्ते सोने की घरेलू वायदा कीमत में 3,505 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

चांदी का वायदा भाव

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी बीते हफ्ते 2,42,444 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह चांदी इस हफ्ते 2,37,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। इस तरह चांदी की घरेलू वायदा कीमत में इस हफ्ते 4,786 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

क्या कह रहे एक्सपर्ट

सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, इस हफ्ते के पहले आधे हिस्से में मुनाफावसूली के चलते कीमतें अस्थिर रहीं। इसके बाद यूएस फेड से रेट हाइक की उम्मीदों के संकेत मिलने से सोने में तेज गिरावट दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आगे सोना 1,52,500 रुपये से 1,57,500 रुपये की रेंज में ट्रेड कर सकता है। उन्होंने बताया कि यूएस फेड रेट आउटलुक, यूएस डॉलर और ट्रेजरी यील्ड, यूएस इकोनॉमिक डेटा, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, भूराजनीतिक तनाव और घरेलू डिमांड जैसे फैक्टर्स कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)