वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।
Gold Silver Price Today : वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को (28 सितंबर, 2021) सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,240.00 रुपए पर है। वहीं चांदी की चमक में भी तेजी आई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,170 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,070.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 61,950.00 रुपए में मिल रही है। एक दिन पहले सोमवार को सोना (Gold Price) 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,160.00 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी (Silver Price) 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,480 रुपए पर थी।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,148 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 47,070 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,221 और 24 कैरेट सोना 47,150 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,166 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,090 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,340 और 24 कैरेट 47,280 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 43,148 | 47,070 |
| मुंबई | 43,221 | 47,150 |
| कोलकाता | 43,166 | 47,090 |
| चेन्नई | 43,340 | 47,280 |
| बेंगलुरू | 43,248 | 47,180 |
| हैदराबाद | 43,285 | 47,220 |
| जयपुर | 43,212 | 47,140 |
| लखनऊ | 43,230 | 47,160 |
| भोपाल | 43,267 | 47,200 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 9,140 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,140 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।