कारोबार

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत में भी तेजी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का भाव

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को (14 अक्टूबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में तेजी दर्ज की गई है।
3 min read
Gold Silver Price
Gold Silver Price

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को (14 अक्टूबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,130.00 रुपए पर है। वहीं, चांदी की चमक में भी इजाफा हुआ है। एक किलो चांदी (Silver Price) 2.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,480.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,960.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 64,250.00 रुपए में मिल रही है।

सोना—चांदी में उतार चढ़ाव जारी
बुधवार को सोना (Gold Price) 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,400.00 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी (Silver Price) 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,150.00 रुपए पर थी। मंगलवार को सोना (Gold Price) 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,250.00 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी (Silver Price) 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,310.00 रुपए पर थी। एक दिन पहले सोमवार को सोना (Gold Price) 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,230.00 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी (Silver Price) 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,810.00 रुपए पर थी।


10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,880 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,960 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,275 और 24 कैरेट सोना 48,300 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,220 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,240 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,403 और 24 कैरेट 48,440 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,88048,960
मुंबई44,95349,040
कोलकाता44,89848,980
चेन्नई45,08249,180
बेंगलुरू44,99049,080
हैदराबाद45,01849,110
जयपुर 44,944 49,030
लखनऊ44,963 49,050
भोपाल 44,999 49,090

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,160 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,160 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

यह भी पढ़ें :— UIDAI Card : बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के सिर्फ एक SMS से मिलेंगी आधार से जुड़ी ये सेवाएं

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Updated on:
14 Oct 2021 10:47 am
Published on:
14 Oct 2021 10:47 am