कारोबार

Gold Silver Price Today: खरीदारी के लिए बढ़िया मौका, सोना-चांदी में गिरावट, जानिए कितना हुआ सस्ता

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को (22 अक्टूबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट देखी गई है।

3 min read
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को (22 अक्टूबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में गिरावट देखी गई है। आज सोना (Gold Price) 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,610.00 रुपए पर है। दूसरी तरीफ चांदी की चमक भी फिकी पड़ी है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66,660.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,430.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 66,430.00 रुपए में मिल रही है।

सोना—चांदी में उताव चढ़ाव जारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,530.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 67,030.00 रुपए में मिल रही है। एक दिन पहले यानी गुरुवार को सोना (Gold Price) 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,700.00 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67,270.00 रुपए पर थी। बुधवार को सोना (Gold Price) 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,480.00 रुपए पर था। दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,090 रुपए पर थी। मंगलवार को सोना (Gold Price) 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,490.00 रुपए पर था। वहीं एक किलो चांदी (Silver Price) 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,870.00 रुपए पर थी। सोमवार को सोना (Gold Price) 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,410.00 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी (Silver Price) 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,880.00 रुपए पर थी।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,394 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,430 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,477 और 24 कैरेट सोना 48,520 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,413 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,450 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,688 और 24 कैरेट 48,650 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली44,39448,430
मुंबई44,47748,520
कोलकाता44,41348,450
चेन्नई44,59648,650
बेंगलुरू44,50448,550
हैदराबाद44,54148,590
जयपुर44,46848,510
लखनऊ44,48648,530
भोपाल44,51348,560

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,590 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,590 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card Update: रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर के बिना ऐसे डाउनलोड करें अपना आधार

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

Published on:
22 Oct 2021 11:32 am
Also Read
View All