24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FD, SCSS या RBI Floating Rate Bond, 20 लाख रुपये के निवेश पर कहां मिलेगी ज्यादा ब्याज आय?

Safe Investment For Senior Citizen: 20 लाख रुपये के निवेश पर SCSS में मिलने वाला ब्याज हर महीने लगभग 13,667 रुपये का होता है। वहीं, RBI फ्लोटिंग रेट बॉन्ड लगभग 13,417 रुपये और SBI सीनियर सिटीजन FD करीब 11,750 रुपये का मासिक ब्याज देती है।
2 min read
Google source verification
Senior Citizen Savings Scheme

FD की तुलना में SCSS में ज्यादा ब्याज मिलता है। (PC: AI)

Retirement Income Plan: रिटायरमेंट के बाद सीनियर सिटीजंस को रेगुलर इनकम की जरूरत रहती है। इसी कारण सुरक्षित निवेश विकल्प जैसे बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) और आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड (RBI Floating Rate Savings Bonds) लगातार लोकप्रिय बने हुए हैं। इन तीनों योजनाओं में निवेशकों को रेगुलर इनकम मिल जाती है, जिससे खर्चों को संभालना आसान हो जाता है। आइए जानते हैं कि ये विकल्प कितना रिटर्न दे देते हैं।

कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न

सीनियर सिटीजंस के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि FD, SCSS या आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड में से किस योजना में सबसे अधिक ब्याज प्राप्त हो सकता है। इन सभी के रिटर्न की तुलना करने पर SCSS सबसे आगे दिखाई देती है। वहीं, FD में मिलने वाली ब्याज दरें बैंक के हिसाब से अलग-अलग होती हैं।

SCSS से हर महीने मिलेंगे 13 हजार रुपये

सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) सरकारी योजना है और इसे सुरक्षित निवेश का विकल्प माना जाता है। वर्तमान में इस योजना पर 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज का भुगतान हर तिमाही किया जाता है, जिससे निवेशकों को नियमित रुप से नकदी मिलती है। यदि कोई सीनियर सिटीजन 20 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे लगभग 41,000 रुपये प्रति तिमाही ब्याज प्राप्त होगा। यह राशि औसतन करीब 13,667 रुपये प्रति माह के बराबर बैठती है।

निवेश विकल्पसालाना ब्याज दर ₹20 लाख पर वार्षिक ब्याजअनुमानित मासिक आय
SCSS (सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम)8.20%₹1,64,000₹13,667
SBI सीनियर सिटीजन FD7.05%₹1,41,000₹11,750
RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड8.05%₹1,61,000₹13,417

RBI फ्लोटिंग रेट बॉन्ड

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है। वर्तमान में इस योजना पर 8.05 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिल रहा है। ब्याज दर राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) की दर से जुड़ी होती है और हर छह महीने में रीसेट की जाती है। 20 लाख रुपये के निवेश पर वार्षिक ब्याज 1.61 लाख रुपये बनता है। निवेशक को हर छह महीने में 80,500 रुपये का भुगतान मिलता है, जो औसतन लगभग 13,417 रुपये प्रति माह के बराबर है। आय के मामले में यह SCSS से थोड़ा पीछे लेकिन SBI FD से आगे है।

SBI की सीनियर सिटीजन FD में कितना है रिटर्न

फिक्स्ड डिपॉजिट लंबे समय से सुरक्षित निवेश का लोकप्रिय माध्यम रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपनी पांच साल की सीनियर सिटीजन FD पर 7.05 प्रतिशत का सालाना ब्याज दे रहा है। 20 लाख रुपये के निवेश पर 7.05 प्रतिशत की दर से तिमाही ब्याज लगभग 35,250 रुपये बनता है। यह औसतन करीब 11,750 रुपये प्रति माह के बराबर है।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग