कारोबार

Gold Silver Price Today: 380 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today : वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को (17 मई, 2022) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में तेजी देखी गई है। आज सोना (Gold Price) 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,520.00 रुपए पर है।

2 min read
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : देश में शादी-व‍िवाह का सीजन चल रहा है और इसमें सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी (Gold Silver Price) की कीमतें जारी कर दी गई है। आज सोने और चांदी मकी कीमतों में तेजी आई है। आज सोने में 380 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 1630 रुपए चढ़ी है। साप्तहिक कारोबार के दूसरे दिन यानी मंगलवार को (17 मई, 2022) 10 ग्राम सोना (Gold Price) 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,520.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 2.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,470.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,340 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,250 रुपए में मिल रही है।

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,062 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,340 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,144 और 24 कैरेट सोना 51,430 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,732 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,360 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,273 और 24 कैरेट 51,570 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत























































शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव


दिल्ली47,06251,340
मुंबई47,14451,430
कोलकाता47,08051,360
चेन्नई47,27351,570
बेंगलुरू47,18151,470
हैदराबाद47,21851,510
जयपुर47,13551,420
लखनऊ47,15351,440
भोपाल47,19051,480

सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,680 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,680 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Published on:
17 May 2022 10:08 am
Also Read
View All