Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना महंगा हुआ है वहीं, चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने में 290 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 160 रुपए गिरावट आई है।
Gold Silver Price Today : देश में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है और इसमें सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव जारी है। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहली कारोबारी दिन यानी सोमवार को (23 मई, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोना महंगा हुआ है वहीं, चांदी में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने में 290 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी में 160 रुपए गिरावट आई है। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,120.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,970.00 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,930 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,740 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,603 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,930 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,419 और 24 कैरेट सोना 52,020 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,732 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,950 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,823 और 24 कैरेट 52,170 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत
| शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
| दिल्ली | 47,603 | 51,930 |
| मुंबई | 47,685 | 52,020 |
| कोलकाता | 47,621 | 51,950 |
| चेन्नई | 47,823 | 52,170 |
| बेंगलुरू | 47,722 | 52,060 |
| हैदराबाद | 47,758 | 52,100 |
| जयपुर | 47,676 | 52,010 |
| लखनऊ | 47,694 | 52,030 |
| भोपाल | 47,731 | 52,070 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 4,080 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,080 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।