कारोबार

Gold Silver Price Today: दो दिन में चांदी गिरी 42,000 रुपये, सोने की कीमत भी फिसली, जानिए आज के ताजा भाव

पिछले दो​ दिनों में सोने और चांदी के भावों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बजट 2026 पेश होने के बाद निवेशकों में सतर्कता देखने को मिली। वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती से कीमती धातुओं पर दबाव बना है।

2 min read
Feb 02, 2026
बजट घोषणा के अगले दिन सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: कल रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर संकेत और डॉलर की मजबूती का भी असर भारतीय कमोडिटी बाजार पर दिखा। बीते कुछ सत्रों से कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसी क्रम में आज चांदी और सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ज्वैलरी कारोबारियों दोनों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें

Union Budget 2026: शेयर बाजार के निवेशकों को लगा झटका, फ्यूचर्स और ऑप्शंस हो जाएंगे महंगे, जानिए पूरी डिटेल

चांदी की कीमत में दो दिन में भारी गिरावट

आज सोमवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 2,49,713 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करती दिखी। इससे पहले 31 जनवरी को चांदी 2,91,922 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी। यानी महज दो दिनों में चांदी की कीमत में 42,209 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार जानकारों के अनुसार वैश्विक स्तर पर इंडस्ट्रियल डिमांड को लेकर चिंता, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी और मुनाफावसूली के चलते चांदी पर दबाव बना हुआ है।

सोना भी लुढ़का

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई। सोना आज 1,37,951 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। जबकि 31 जनवरी को सोने की कीमत 1,49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह सोने में भी दो दिनों में 11,124 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति के संकेत और वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ने से सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति से निवेशक दूरी बना रहे हैं। इससे सोने पर बिकवाली का दबाव लगातार बना हुआ है।

वैश्विक बाजार में सोने की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गोल्ड की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 4,663.80 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया, जिसमें करीब 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सत्र के दौरान सोने का उच्च स्तर 4,855.80 डॉलर और निचला स्तर 4,600 डॉलर रहा। सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में फिलहाल सुस्ती दिख रही है, जिसका सीधा असर दामों पर पड़ा है।

वैश्विक बाजार में चांदी का रुख

वहीं, सिल्वर की बात करें तो इसमें सोने के मुकाबले हल्की मजबूती देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 78.955 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती दिखी, जिसमें करीब 0.54 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। सत्र के दौरान चांदी का उच्च स्तर 88 डॉलर और निचला स्तर 75 डॉलर रहा। जानकारों का मानना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड से जुड़े संकेतों और शॉर्ट कवरिंग के कारण चांदी को सहारा मिला है। हालांकि वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते आने वाले दिनों में चांदी में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें

Union Budget 2026: अनेक क्षेत्रों के TCS और TDS में बड़ी राहत, इनकम टैक्स में मिलेंगी ये छूटें

Also Read
View All

अगली खबर