
Gold Silver Price Today: धनतेरस और दिवाली के शुभ अवसर पर, सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और नोएडा जैसे प्रमुख भारतीय शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग ₹80,300 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹73,400 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की बात करें तो यह ₹97,900 प्रति किलोग्राम की दर पर उपलब्ध है।
भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है, जिनमें मौसमी मांग, भू-राजनीतिक अस्थिरता, और सरकार की नीतियां प्रमुख हैं। जुलाई में सरकार ने कस्टम ड्यूटी में कटौती की थी, जिसके चलते सोने के भाव में लगभग 7% की गिरावट आई थी। अब त्योहारी और शादी के सीजन के चलते सोने-चांदी (Gold Silver Price Today) की मांग में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं। यही कारण है कि सोने की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई हैं।
दिल्ली(Delhi)
24 कैरेट सोना: ₹80,453 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹74,600 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
मुंबई(Mumbai)
24 कैरेट सोना: ₹79,800 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹73,150 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
लखनऊ(Lucknow)
24 कैरेट सोना: ₹80,430 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹73,740 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
जयपुर (Jaipur)
24 कैरेट सोना: ₹78,370 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹74,640 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
कोलकाता(Kolkata)
24 कैरेट सोना: ₹79,800 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹76,515 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,07,000 प्रति किलोग्राम
नोएडा(Noida)
24 कैरेट सोना: ₹79,950 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹73,300 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹1,01,900 प्रति किलोग्राम
अंतर्राष्ट्रीय बाजार: कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर की विनिमय दर, और अंतरास्ट्रीय आर्थिक स्थिति का प्रभाव।
मांग और आपूर्ति: त्योहारी सीजन, शादी-विवाह के अवसरों पर मांग में वृद्धि।
सरकारी नीतियां: करों में परिवर्तन, आयात शुल्क, और अन्य नीतिगत फैसले। हाल ही में, सरकार द्वारा कस्टम ड्यूटी में कटौती के कारण सोने की कीमतों में कमी देखी गई थी। वर्तमान में, त्योहारी और शादी के सीजन के चलते मांग में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कीमतें प्रभावित हो रही हैं।
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता हैं। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता हैं और कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं।
सोने और चांदी की कीमतें आमतौर पर अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हो रहे बदलावों पर निर्भर करती हैं। जैसे-जैसे डॉलर की दर और तेल की कीमतें बदलती हैं, वैसे-वैसे सोने और चांदी की कीमतें भी प्रभावित होती हैं। इसके साथ ही त्योहारी सीजन और शादियों के मौसम में भी भारत में इनकी मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में तेजी आती है।
व्यापारियों को इस साल दिवाली सीजन में रिकॉर्डतोड़ बिक्री की उम्मीद है। धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) की मांग परंपरागत रूप से बढ़ जाती है, और इस बार भी ज्वैलरी बाजार में बड़ी मांग की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए, ज्वैलर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न आकर्षक ऑफर्स और छूट प्रदान कर रहे हैं। इस दिवाली पर सोने और चांदी (Gold Silver Price Today) के बाजार में 500 से 1000 करोड़ रुपये तक का कारोबार होने का अनुमान है। मांग की इस तेजी को देखते हुए व्यापारी पहले से ही बड़े पैमाने पर सोने और चांदी के आभूषण और अन्य आइटम तैयार कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।