Gold Silver Price Today: भारत में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,100 रुपए हो गई। आइए जानते है पूरी खबर।
Gold Silver Price Today: भारत में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। नई दिल्ली के सर्राफा बाजार (Gold Silver Price Today) में शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,100 रुपए हो गई। यह पहली बार है जब सोने की कीमतें 83,000 रुपए के पार गई हैं। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 80,070 रुपए के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इस साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में 4,150 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है।
सोने की कीमतों में यह उछाल पिछले एक महीने में देखा गया है। 31 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,950 रुपए थी, जो अब 83,100 रुपए तक पहुंच गई है। MCX पर सोने का न्यूनतम भाव 76,016 रुपए था, जो अब 80,070 रुपए हो गया है।
| तिथि | एमसीएक्स पर (रुपए) | सर्राफा बाजार (रुपए) |
| 31 दिसंबर | 76,016 | 78,950 |
| 07 जनवरी | 77,212 | 79,511 |
| 14 जनवरी | 78,195 | 80,365 |
| 20 जनवरी | 79,011 | 81,874 |
| 24 जनवरी | 80,070 | 83,100 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों (Gold Silver Price Today) में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 2,785 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जो पिछले तीन महीनों का उच्चतम स्तर है।
भारत में सोने की कीमतें (Gold Silver Price Today) अन्य देशों की तुलना में अधिक हैं। इसका मुख्य कारण है डॉलर और रुपए की विनिमय दर में अंतर। इसके अलावा, भारत में सोने की कीमतों में 3% जीएसटी और इम्पोर्ट ड्यूटी भी जुड़ती है।
| देश | कीमत (रुपए) |
| मलेशिया | 73,560 |
| सिंगापुर | 76,810 |
| अमरीका | 71,780 |
| दुबई | 78,250 |
| इंग्लैंड | 76,540 |
| कनाडा | 77,210 |
| ऑस्ट्रेलिया | 73,720 |
| भारत | 82,842 |
| नेपाल | 85,590 |
| पाकिस्तान | 89,818 |
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, "अमरीका में संभावित टैरिफ योजनाओं और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर अनिश्चितता के चलते सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट ने भी सोने की कीमतों (Gold Silver Price Today) को ऊपर धकेला है। एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी का कहना है कि "निवेशक आगामी केंद्रीय बजट और अमरीकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय पर नजर रख रहे हैं। अगर ब्याज दरों में कटौती होती है, तो सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है।
चीन समेत अन्य देशों के सेंट्रल बैंक सोने (Gold Silver Price Today) की भारी खरीदारी कर रहे हैं। इस वजह से निवेशकों में सोने को लेकर उत्साह बढ़ा है।