कारोबार

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में फिर आई उछाल, जानिए कितने बढ़े भाव

Gold-Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल आई है। आज एक बार फिर सोना और चांदी के भाव बढ़ गए हैं।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
Gold-Silver Price

सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में उछाल और गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले महीने सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ उछाल देखने को मिला, जिससे निवेशकों को ज़बरदस्त फायदा हुआ। हालांकि इस महीने की शुरुआत से ही सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। महीने की शुरुआत में तो सोना और चांदी की कीमतें काफी गिर गईं, लेकिन अब एक बार फिर सोना और चांदी में उछाल देखने को मिली है।

सोने का आज का भाव

पिछले 24 घंटे में सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है। आज, बुधवार, 18 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में सोने का भाव बढ़कर 1,53, 464 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। दिन खत्म होने तक सोने का भाव और बढ़ सकता है।

चांदी का आज का भाव

पिछले 24 घंटे में चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिली है। आज, बुधवार, 18 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में चांदी का भाव बढ़कर 2,37,189 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। दिन खत्म होने तक चांदी का भाव और बढ़ सकता है।

निवेशकों के लिए राहत

सोना और चांदी की कीमत में उछाल निवेशकों के लिए राहत की बात है। इस महीने सोना-चांदी में रिकॉर्डतोड़ गिरावट की वजह से निवेशकों को काफी नुकसान हुआ। ऐसे में अब एक बार फिर सोना-चांदी के भाव बढ़ने से निवेशकों को फायदा होगा और साथ ही पुराने नुकसान की भरपाई भी होगी।

Also Read
View All

अगली खबर