कारोबार

Gold Silver Price Today: शनिवार के दिन कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें अपने शहर में सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार, 23 नवंबर 2024 को सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। आज सुबह 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत 90,000 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रही है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहर में सोने और चांदी के ताजा भाव।

3 min read
Nov 23, 2024

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज (शनिवार) सोना और चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 24 कैरेट शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 77,000 रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90,000 रुपये प्रति किलो से ऊपर हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, 23 नवंबर 2024 को सुबह सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 77,406 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी का भाव भी उछाल के साथ 90,056 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। आइए जानते है देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव।

देश के विभिन्न शहरों में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price Today)

दिल्ली में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Delhi)

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹79,790 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹73,150 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो इसका भाव ₹92,000 प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।

मुंबई में सोने और चांदी के दाम (Gold Silver Price in Mumbai)

मुंबई में आज 24 कैरेट सोना ₹79,640 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹73,000 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं चांदी का भाव ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।

जयपुर में सोने-चांदी के ताजा भाव (Gold Silver Price in Jaipur)

आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,790 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹73,150 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।

कोलकाता में सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Price in Kolkata)

कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना ₹79,640 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹73,000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव ₹92,000 प्रति किलोग्राम पर है।

नोएडा में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Noida)

नोएडा में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,790 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹73,150 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹92,000 प्रति किलोग्राम पर है।

लखनऊ में सोने और चांदी की कीमत (Gold Silver Price in Lucknow)

लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना ₹79,790 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹73,150 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी की कीमत यहां ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।

पटना में सोने-चांदी के भाव (Gold Silver Price in Patna)

पटना में आज 24 कैरेट सोना ₹79,690 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹73,050 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी की कीमत ₹92,000 प्रति किलोग्राम है।

चेन्नई में सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Price in Chennai)

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹79,640 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹73,000 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी का भाव यहां ₹1,01,000 प्रति किलोग्राम पर है।

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता ?

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उपभोक्ताओं को हमेशा सुनिश्चित करना चाहिए कि खरीदे गए सोने पर हॉलमार्क मौजूद हो। हॉलमार्किंग सोने की गुणवत्ता की एक सरकारी गारंटी है, जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। यह प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार होती है, जिससे उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना (Gold Silver Price Today) खरीदने में भरोसा मिलता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

सोने की शुद्धता को समझने के लिए 22 और 24 कैरेट में अंतर जानना महत्वपूर्ण है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, पर इसकी नाजुकता के कारण इसे आभूषण बनाने में उपयुक्त नहीं माना जाता। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक, मिलाई जाती हैं। इन धातुओं का मिश्रण सोने को मजबूत और टिकाऊ बनाता है, जिससे आभूषण पहनने में आरामदायक और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं।

Published on:
23 Nov 2024 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर