कारोबार

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में आई उछाल, शादी के सीज़न में फिर बढ़े भाव

Gold-Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के बीच अब उछाल देखने को मिली है। ऐसे में शादी के सीज़न में एक बार फिर सोना-चांदी के भाव बढ़ गए हैं।
2 min read
Feb 09, 2026
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

पिछले महीने सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में रिकॉर्डतोड़ उछाल देखने को मिली और सोना-चांदी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। हालांकि पिछले एक हफ्ते से सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट हो रही है, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। सिर्फ घरेलू बाजार में ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में गिरावट ने सभी को हैरान कर दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिली, लेकिन आज सोना और चांदी में एक बार फिर उछाल देखने को मिली है।

सोने की आज की कीमत

आज, सोमवार, 9 फरवरी को सोने की कीमत में उछाल आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में सोने की कीमत चढ़कर 1,57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है और दिन खत्म होने तक इसमें और इजाफा हो सकता है।

चांदी की आज की कीमत

आज, सोमवार, 9 फरवरी को चांदी की कीमत में भी उछाल आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में चांदी की कीमत चढ़कर 2,61,400 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है और दिन खत्म होने तक इसमें और इजाफा हो सकता है।

शादी के सीज़न में और बढ़ेंगे भाव?

शादी के इस सीज़न में सोना और चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली। हालांकि इसका फायदा शादी वाले परिवारों को इसलिए नहीं मिला क्योंकि सामान्यतौर पर लोग शादी से काफी पहले ही सोना और चांदी खरीद लेते हैं। हालांकि अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले कम कीमत पर सोना और चांदी मिल सकता है। सोना और चांदी में रिकॉर्डतोड़ गिरावट से निवेशकों को काफी नुकसान हुआ है और वो उम्मीद जता रहे हैं कि शादी के सीज़न में सोना और चांदी एक बार फिर बंपर उछाल ले, जिससे उन्हें फायदा हो।

Updated on:
11 Feb 2026 12:38 pm
Published on:
09 Feb 2026 01:55 pm