कारोबार

ITR Filing: आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, ये है नई तारीख

पहले यह तारीख 31 अगस्त थी। यह बदलाव डायरेक्ट टैक्स विवाद से विश्वास (VSV) एक्ट के सेक्शन तीन के तहत किया गया।
less than 1 minute read
tax return
tax return

नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज यानी सीबीडीटी (CBDT) ने यह निर्णय लिया।

पहले यह तारीख 31 अगस्त थी। यह बदलाव डायरेक्ट टैक्स विवाद से विश्वास (VSV) एक्ट के सेक्शन तीन के तहत किया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) के नए पोर्टल (New IT Portal) में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण टैक्सपेयर्स को रिटर्न भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि विवाद से विश्वास एक्ट के तहत जरूरी फॉर्म तीन को जारी करने और इसमें बदलाव को लेकर हो रही समस्याओं के बिना किसी अतिरिक्त राशि के भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर करने का निर्णय लिया गया है।

Infosys को 15 सितंबर तक का मिला समय

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नए पोर्टल में जारी तकनीकी कमियों के बीच हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और देश की प्रमुख सॉफ्टवेयर सर्विस कंपनी इंफोसिस के एमडी और सीईओ सलिल पारेख के बीच मुलाकात हुई थी। वित्त मंत्री ने नाराजगी जताते हुए पारेख के सामने ये मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि करीब ढाई माह बीत जाने के बाद भी पोर्टल सुचारू रूप से काम क्यों नहीं कर रहा है। वित्त मंत्री ने पोर्टल में गड़बड़ियों को सुचारू करने के लिए इंफोसिस को 15 सितंबर तक का समय दिया है।

Updated on:
29 Aug 2021 11:25 pm
Published on:
29 Aug 2021 11:24 pm
Also Read
View All
Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी