कारोबार

Holi 2026 Bank Holiday: 4 मार्च को कहां बंद रहेंगे बैंक? देखें राज्यवार पूरी लिस्ट

Holi 2026 Bank Holiday: होली 2026 पर 4 मार्च को अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जानें आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं और डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी या नहीं।

less than 1 minute read
Mar 03, 2026
Holi 2026 Bank Holiday (photo- gemini ai)

Holi 2026 Bank Holiday: अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, चेक जमा करना है, कैश निकालना है या लॉकर विजिट करना है, तो जरा रुक जाइए। हो सकता है आपकी ब्रांच बंद हो। होली 2026 के बैंक हॉलिडे इस बार अलग-अलग तारीखों में बंटे हुए हैं, इसलिए हर शहर में स्थिति एक जैसी नहीं है।

ये भी पढ़ें

Pakistan Stock Market Crash: पाकिस्तानी शेयर बाजार में मचा कोहराम! इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, 10% टूटा, जानें वजह

4 मार्च को कहां बंद रहेंगे बैंक?

4 मार्च 2026 को 18 शहरों और क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग और शिमला शामिल हैं। यानी एक दिन पहले खुले बैंक अगले दिन बंद मिल सकते हैं।

दो दिन लगातार बंद रहने वाले राज्य

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बैंक लगातार दो दिन बंद रहेंगे। यहां होली से जुड़े अलग-अलग आयोजनों की वजह से दो दिन की छुट्टी पड़ रही है। अगर आप इन राज्यों में हैं, तो कैश और जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

घबराने की जरूरत नहीं

अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम से कैश निकासी जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से काम करेंगी। NEFT और RTGS से फंड ट्रांसफर, डिमांड ड्राफ्ट या चेकबुक की रिक्वेस्ट, क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े काम भी ऑनलाइन किए जा सकते हैं। यानी ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं कि आपका काम पूरी तरह रुक जाएगा।

मार्च बना हॉलिडे महीना

मार्च 2026 में कुल मिलाकर 18 बैंक छुट्टियां रहेंगी। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार, सभी रविवार और कई बड़े त्योहार शामिल हैं। होलिका दहन, ईद-उल-फितर, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे अवसरों पर भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Bank Holiday in March 2026: नवरात्र, ईद, होली, रामनवमी… इस महीने अलग-अलग हिस्सों में कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated on:
03 Mar 2026 06:00 pm
Published on:
03 Mar 2026 05:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर