कारोबार

सस्ते में मिलेगा घर! Bank of Baroda समेत 4 सरकारी बैंकों ने घटाया Home Loan पर ब्याज, जानिए नए रेट्स

Home Loan Interest Rate: बैंक ऑफ बड़ौदा समेत पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी होम लोन पर ब्याज दरों को कम किया है। इससे होम लोन ग्राहकों को काफी फायदा होगा।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2025, 5:55 PM IST
Home Loan Interest Rate
4 सरकारी बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरों को घटाया है। (PC: Freepik)

Home Loan Interest Rate: बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन पर ब्याज दर को घटा दिया है। घर खरीदारों को बड़ी राहत देते हैं बैंक ने अपनी होम लोन की ब्याज दर को घटाकर 7.45 फीसदी कर दिया है। बैंक ने नई ब्याज दर को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके अलावा बैंक ने ग्राहकों को एक और तोहफा दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया है। इससे होम लोन लेना अब और किफायती हो गया है। इससे पहले जून में बैंक ऑफ बड़ौदा ने होम लोन की ब्याज दर को 8 फीसदी से घटाकर 7.50 फीसदी किया था।

RBI ने 1 फीसदी घटाई थी रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा की गईं हालिया रेट कट्स के बाद कई सरकारी बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दर को घटाया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी 2025 के बाद से रेपो रेट को 1 फीसदी घटा दिया है। हाल ही में जुलाई में आरबीआई ने रेपो रेट को घटाया था। चार सरकारी बैंकों ने आरबीआई के इस रेट का का सीधा फायदा ग्राहकों को ट्रांसफर किया है। आरबीआई के रेपो रेट घटाने से उन होम लोन्स पर ब्याज दर सीधे कम हो गई है, जो रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (RLLR) को फॉलो करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने भी होम लोन पर ब्याज दरों को कम किया है।

PNB की नई रेट्स

पंजाब नेशनल बैंक ने सभी अवधियों के लिए अपनी एमसीएलआर रेट्स में 0.05 फीसदी की कटौती की है। इससे एक साल की एमसीएलआर रेट 8.95 फीसदी से घटकर 8.90 फीसदी रह गई है। वहीं, तीन साल की एमसीएलआर रेट 9.25 फीसदी से घटकर 9.20 फीसदी रह गई है। इसके अलावा 6 महीने, 3 महीने और 1 महीने की नई रेट क्रमश: 8.75 फीसदी, 8.55 फीसदी और 8.35 फीसदी रह गई है। ये दरें 3 जुलाई से लागू हो गई हैं।

Indian Bank की नई रेट

इंडियन बैंक ने अपनी एमसीएलआर रेट को 0.05 फीसदी घटा दिया है। इससे 1 महीने की एमसीएलआर 8.40 फीसदी, 6 महीने की एमसीएलआर 8.85 फीसदी, एक साल की एमसीएलआर 9 फीसदी रह गई है।

Bank of India की नई रेट

बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी एमसीएलआर रेट में 0.05 फीसदी की कटौती की है। इससे बैंक की ओवरनाइट एमसीएलआर घटकर 8.10 फीसदी पर, एक साल की एमसीएलआर घटकर 9 फीसदी पर और 3 साल की एमसीएलआर घटकर 9.15 फीसदी रह गई है।

Updated on:
4 Jul 2025, 5:55 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस