कारोबार

अगले 5 साल में हम कर लेंगे चीन की बराबरी, 4000 डॉलर तक पहुंच जाएगी लोगों की इनकम, देखिए आंकड़े

Indian Economy News: भारत जल्द ही अपर मिडिल इनकम ग्रुप में एंट्री लेने जा रहा है। भारत को लोअर इनकम ग्रुप से लोअर मिडिल इनकम ग्रुप में आने में 60 वर्ष लगे थे।
less than 1 minute read
Jan 20, 2026
Indian Economy News
भारत की प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ रही है। (AI)

भारत वर्ष 2030 तक अपर मिडिल इनकम ग्रुप वाले देशों में शामिल हो जाएगा। अगले चार वर्षों के दौरान प्रति व्यक्ति आय में करीब 33% से अधिक की बढ़ोतरी होगी। सोमवार को एसबीआई की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते भारत वर्ष 2028 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार का लाभ प्रति व्यक्ति आय पर भी दिखाई देगा।

अपर मिडल इनकम ग्रुप में जा रहा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2026 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 2.72 लाख रुपए (3000 डॉलर) और वर्ष 2030 में बढ़कर 3.62 लाख रुपए (4000 डॉलर) से अधिक हो जाएगी। इसके साथ ही भारत चीन और इंडोनेशिया की तरह अपर मिडल इनकम ग्रुप में शामिल हो जाएगा।

ग्रोथ में लगातार तेजी

भारत की इनकम ग्रोथ में समय के साथ लगातार तेजी आई है। देश को लोअर इनकम ग्रुप से लोअर मिडिल इनकम ग्रुप में आने में 60 वर्ष लगे और 2007 में यह उपलब्धि हासिल की। इस दौरान प्रति व्यक्ति ग्रॉस नेशनल इनकम 1962 के 90 डॉलर से बढ़कर 2007 में 910 डॉलर हो गई, जो 5.3% की वार्षिक चक्रवृद्धि दर से बढ़ी। भारतीय इकोनॉमी के दो साल में 5 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।

2047 तक कितनी होनी चाहिए स्पीड

यदि भारत 2047 तक प्रति व्यक्ति ग्रॉस नेशनल इनकम के मौजूदा हाई इनकम वाले देश (13,936 डॉलर) तक पहुंचने का लक्ष्य रखता है, तो अगले 23 साल तक भारत में प्रति व्यक्ति आय को 7.5% वार्षिक दर से बढ़ना होगा। यह संभव है, क्योंकि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2001 से 2024 के बीच सालाना 8.3% बढ़ी है। यदि पैरामीटर बढ़ा तो ग्रोथ रेट बढ़ानी होगी।

Updated on:
20 Jan 2026 03:53 pm
Published on:
20 Jan 2026 03:53 pm