कारोबार

73.5 रुपए महंगी हुई एलपीजी सिलेंडर, महंगा हो सकता है खाने-पीने का सामान

  सरकारी तेल कंपनियों ने एक अगस्त 2021 से कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 14.2 किलोग्राम भार वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई इजाफा नहीं हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2021, 10:33 PM IST
lpg cylinder price hiked

नई दिल्ली। अगस्त महीने के पहले दिन एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ( IOC ) ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से खाने-पीने का सामान महंगा हो सकता है।

Read More:

एलपीली सिलेंडर का दाम बढ़ने के बाद चेन्नई में इसकी कीमत 73.50 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। वहीं दिल्ली में 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस की कीमत 73 रुपए बढ़कर 1623 रुपए हो गया है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 72.50 रुपए बढ़कर 1629 रुपए और मुंबई में 72.50 रुपए बढ़कर 1579.50 रुपए हो गए हैं। जबकि चेन्नई में 73.50 रुपए बढ़कर 1761 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

घरेलू गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं

14.2 किलोग्राम भार वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। यानी जुलाई महीने में गैसे सिलेंडर के दाम हैं वही अगस्त महीने में रहेंगे। जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी की थी। देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 834.50 रुपए हैं। मुंबई में 834.50 रुपए, कोलकाता में गैस सिलेंडर का भाव 861 रुपए और चेन्नई में 850.50 रुपए प्रति सिलेंडर है।

Read More:

Updated on:
1 Aug 2021, 10:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस