कारोबार

Multibagger Stocks: सिर्फ 7 दिन में 1 लाख के कर दिए 1.40 लाख रुपये, 1 साल में 178% रिटर्न, तेजी से भाग रहा Apollo Micro Systems का शेयर

Apollo Micro Systems का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही इसमें अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। पिछले एक महीने में इस शेयर ने 44 फीसदी रिटर्न दिया है।

2 min read
May 27, 2026
Apollo Micro Systems
Apollo Micro Systems के शेयर में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Multibagger Stocks News: शेयर बाजार में बड़ी उठा-पटक के बीच कुछ ऐसे स्टॉक्स भी हैं, जो अपने निवेशकों को दमदार रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक शेयर Apollo Micro Systems का है। यह शेयर सिर्फ 7 सेशंस में ही 40 फीसदी उछल गया है। कंपनी द्वारा चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी करने के बाद से ही इसमें तेजी देखी जा रही है। बुधवार सुबह यह शेयर एनएसई पर 5 फीसदी उछलकर 433.80 रुपये पर पहुंच गया, जो 52 हफ्तों का उच्च स्तर है।

एक साल में दिया 178% रिटर्न

इस शेयर ने पिछले एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में यह शेयर 178 फीसदी उछल चुका है। पिछले एक महीने में इसने 44 फीसदी और साल 2026 में अब तक 57 फीसदी रिटर्न दिया है।

अवधिरिटर्न
पिछले 1 साल का रिटर्न178%
पिछले 1 महीने का रिटर्न44%
साल 2026 में अब तक का रिटर्न57%
पिछले 7 दिनों का रिटर्न40%

चौथी तिमाही में कैसा रहा रिजल्ट?

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही का रिजल्ट पिछले हफ्ते ही जारी किया है। कंपनी ने चौथी तिमाही में 36.8 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। यह सालाना आधार पर 163 फीसदी की तेजी है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 14 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का परिचालन से राजस्व चौथी तिमाही में 81 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 293.3 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 161.8 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष में हुई अच्छी कमाई

31 मार्च 2026 को समाप्त हुए पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 90 फीसदी का इजाफा हुआ है, जिससे यह 107.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं, परिचालन से आय 61 फीसदी बढ़कर 940.3 करोड़ रुपये हो गई।

एक और अधिग्रहण करेगी कंपनी

कंपनी के एमडी Baddam Karunakar Reddy ने वित्त वर्ष 2026 को कंपनी के लिए एक निर्णायक वर्ष बताया है। क्योंकि इस दौरान कंपनी ने रिकॉर्ड रेवेन्यू और मुनाफा दर्ज किया। कंपनी ने FY26 में ADIPL के माध्यम से IDL एक्सप्लोसिव्स का सफल अधिग्रहण किया। UAV निर्माण के लिए DPIIT लाइसेंस प्राप्त किया और कंपनी को अपना पहला निर्यात ऑर्डर भी मिला। रेड्डी ने कहा कि एडीआईपीएल के माध्यम से एक और अधिग्रहण अगले वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले पूरा होने की संभावना है।

Published on:
27 May 2026 01:38 pm