22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JIO IPO में आखिरकार पूरा भर गया रिटेल निवेशकों का कोटा, जानिए कौन-से निवेशकों ने कितनी लगाई बोलियां

Jio Platforms GMP: ग्रे मार्केट में गुरुवार सुबह जियो प्लेटफॉर्म का शेयर 246 रुपये या 21.98 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। सबसे अधिक जीएमपी 20 अक्टूबर को 24.40 फीसदी देखने को मिला था।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 22, 2026

Jio Platforms IPO

जियो आईपीओ में दूसरे दिन रिटेल निवेशकों का कोटा पूरा भर गया है। (PC: AI)

Jio Platforms IPO का आज दूसरा दिन है। इस आईपीओ में पहले दिन रिटेल निवेशकों का कोटा पूरा सब्सक्राइब नहीं हो पाया था। लेकिन दूसरे दिन सुबह 11 बजे तक यह पूरा भर गया। इन्वेस्टर गेन के अनुसार, दूसरे दिन सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक यह आईपीओ 3.48 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। आईपीओ को सबसे अच्छा रिस्पांस योग्य संस्थागत खरिदारों (QIB) से मिला है। आइपीओ में QIB का कोटा 9.42 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

संस्थागत निवेशकों से मिला सबसे अधिक रिस्पांस

इन्वेस्टर गेन के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ कुल 3.58 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। कुल ऑफर किये गए 19,75,25,934 शेयरों की तुलना में 70,73,62,548 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। सबसे अच्छा रिस्पांस योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) के कोटे को मिला है। यह 9.42 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस कोटे में ऑफर किये गए 4,90,07,828 शेयरों की तुलना में 46,15,69,944 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

रिटेल निवेशकों एवं कर्मचारियों का कोटा पूरा भरा

आईपीओ में रिटेल निवेशकों का कोटा 11 बजकर 30 मिनट तक 1.08 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। यहां ऑफर किये गए 8,50,37,326 शेयरों की तुलना में 9,21,56,268 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। वहीं, कर्मचारियों का कोटा इस समय तक 1.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। यहां ऑफर किये गए 46,94,836 शेयरों की तुलना में 77,90,088 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।

NII का कोटा 2.63 गुना भरा

आीईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों यानी NII का कोटा सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक 2.63 गुना भर चुका था। यहां ऑफर किये गए 3,64,44,568 शेयरों की तुलना में 9,59,01,384 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। आईपीओ में शेयरधारकों का कोटा भी 2.24 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। यहां ऑफर किये गए 2,23,41,376 शेयरों की तुलना में 4,99,44,864 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)