22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market Today: 600 पॉइंट टूटा सेंसेक्स, ऑटो-आईटी समेत हर सेक्टर में बिकवाली, जानिए कहां-कहां हुआ नुकसान

Share Market on 22nd Oct 2026: शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल सूचकाक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। निफ्टी मेटल में 1.94 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.64 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 1.60 फीसदी गिरावट देखने को मिली।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Oct 22, 2026

Stock Market Crash

शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 366 अंक की गिरावट के साथ 73,343.33 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर यह 0.79 फीसदी या 586 अंक की गिरावट के साथ 73,119 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.86 फीसदी या 196 अंक की गिरावट के साथ 22,614 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 3 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट पावरग्रिड, बीईएल, मारुति, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक में देखने को मिली। वहीं, इटरनल में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइसप्रतिशत चेंज
कोल इंडिया398.10-2.31%
पावर ग्रिड246.40-2.28%
नेस्ले इंडिया1,196.30-2.26%
हिंडाल्को875.90-1.90%
एसबीआई लाइफ1,630.10-1.86%
डॉ. रेड्डीज1,222.20-1.79%
बीईएल364.60-1.78%
टाटा स्टील169.48-1.72%
मैक्स हेल्थकेयर806.00-1.70%
एचडीएफसी बैंक695.05-1.68%
एचडीएफसी लाइफ530.85-1.63%
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,844.40-1.54%
टाटा कंज्यूमर956.00-1.51%
टीएमपीवी271.55-1.51%
ग्रेसिम2,850.00-1.35%
एशियन पेंट्स2,288.00-1.35%
मारुति11,058.00-1.27%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइसप्रतिशत चेंज
इटरनल315.200.91%
भारती एयरटेल1,902.700.58%
इन्फोसिस1,173.600.48%
टेक महिंद्रा1,836.400.09%
एचसीएल टेक1,424.500.02%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 10 बजे