कारोबार

Multibagger Stocks: 5 साल में 3200% रिटर्न, आज लगातार तीसरे दिन लगा अपर सर्किट, एक खबर आते ही फिर चमक उठा यह शेयर

Multibagger Stocks: एलीटेकॉन इंटरनेशनल के शेयर में लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट लगा है। साउथ अफ्रीका की कंपनी से 202 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद स्टॉक में जोरदार खरीदारी आई है।

less than 1 minute read
Apr 17, 2026
एलीटेकॉन इंटरनेशनल के शेयर में अपर सर्किट लगा है। (PC: AI)

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में अक्सर कहा जाता है, “जिसे सबने छोड़ दिया, वही अचानक चमक जाता है।” कुछ ऐसा ही हुआ है एलीटेकॉन इंटरनेशनल के साथ। लंबे समय तक गिरावट झेलने वाला यह शेयर अचानक रफ्तार पकड़ चुका है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन इस शेयर में अपर सर्किट लगा और यह 5% चढ़कर 43.52 रुपये पर पहुंच गया। इस शेयर में भारी बाइंग वॉल्यूम देखी जा रही है। दमदार खरीदारी के चलते 17 अप्रैल को करीब 22 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जबकि इसका एक महीने का औसत करीब 15 लाख शेयर था। यानी साफ है, बाजार में इस स्टॉक को लेकर अचानक दिलचस्पी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें

Gold Imports: सोना-चांदी के आयात पर लगा ब्रेक, बाजार में मच सकती है भारी किल्लत, कीमतें बढ़ने का है डर

साउथ अफ्रीका से मिला बड़ा ऑर्डर

अब असली वजह समझिए। कंपनी को साउथ अफ्रीका की Bozza Tobacco से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह कोई छोटा-मोटा सौदा नहीं, बल्कि 202 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट है। इस डील के तहत कंपनी अगले 2 साल में सिगरेट और दूसरे तंबाकू उत्पाद सप्लाई करेगी। कंपनी के Red & Black, B&W, Cape, Ossum और Golden Flake जैसे ब्रांड इसमें शामिल हैं। यही खबर बाजार को पसंद आ गई और शेयर ने रफ्तार पकड़ ली।

लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। इस शेयर ने एक महीने, और छह महीने में निगेटिव रिटर्न दिया है। 1 महीने में यह शेयर 18% गिरा है। इस साल अब तक यह शेयर 57% टूट चुका है। 6 महीने में इस शेयर में 72% की गिरावट आ चुकी है। यानी हाल की यह तेजी, लंबी गिरावट के बाद आई है।

लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर

हालांकि, अगर लॉन्ग टर्म के हिसाब से देखें तो कहानी बदल जाती है। इस शेयर ने 1 साल में 12% का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में 3200% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी जिसने धैर्य रखा, उसने मोटा मुनाफा कमाया।

ये भी पढ़ें

US-Iran War: अमेरिका-ईरान की लड़ाई में इन 5 सेक्टर्स की हो गई चांदी, अरबों की हो रही कमाई
Published on:
17 Apr 2026 04:22 pm
Also Read
View All