मिंत्रा का कहना है कि महिला ग्राहकों से मिले फीडबैक की वजह से डेस्कटॉप वेबसाइट को शुरू किया जा रहा है।
जयपुर। आॅनलाइन रिटेलर मिंत्रा अब अपनी वेबसाइट दोबारा शुरू करेगी। पिछले एक साल से मिंत्रा केवल मोबाइल एप के जरिए ही अपना बिजनेस कर रही थी। मिंत्रा वेबसाइट का डेस्कटॉप तथा मोबाइल वर्जन एकसाथ शुरू किया जाएगा। बताते चलें कि मिंत्रा फ्लिपकार्ट का बिजनेस वेंचर है।
पिछले साल 2015 में मिंत्रा ने वेबसाइट बंद कर केवल मोबाइल ऐप के जरिए ही बिजनेस करने का फैसला किया गया था। मिंत्रा की वेबसाइट को यह कहते हुए बंद किया गया था कि इसके 85 प्रतिशत यूजर्स मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं और लगभग 63 प्रतिशत शॉपिंग ऐप पर ही होती है।
फ्लिपकार्ट-मिंत्रा का कहना है कि महिला ग्राहकों से मिले फीडबैक की वजह से डेस्कटॉप वेबसाइट को दोबारा शुरू किया जा रहा है। महिला यूजर्स चाहती हैं कि उन्हें कई चैनल्स पर खरीददारी करने का ऑप्शन मिलना चाहिए।