कारोबार

अब दूसरी पत्नी को साथ घूमाने ले जाने का भी खर्चा उठाएगी सरकार, LTC नियम में बड़ा बदलाव

सरकारी कर्मचारियों को परिवार संग घूमने के लिए Leave Travel Concession नाम का अलाउंस मिलता है।

2 min read
Sep 10, 2025
सरकारी कर्मचारियों की बड़ी डिमांड पूरी हो गई है। (फोटो सोर्स : फ्री पिक)

सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब Leave Travel Concession (LTC) नियम को और अधिक स्पष्ट, आसान और परिवार के हिसाब से लचीला बना दिया गया है। केंद्र सरकार ने नियमों में संशोधन करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारी अपने परिवार सहित देश के किसी भी हिस्से में यात्रा कर सकें। इससे उनके परिवार के साथ यात्रा का खर्चा भी कवर किया जाएगा। पहले चुनिंदा जगहों पर यात्रा की इजाजत थी। इसके साथ ही नियमों में यह भी स्पष्ट रूप से शामिल कर दिया गया है कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी ने दूसरी शादी विशेष सरकारी अनुमति से की है, तो दूसरी पत्नी भी LTC के तहत परिवार में शामिल मानी जाएगी। इससे सरकारी कर्मचारी अपनी दोनों पत्नियों के साथ यात्रा का फायदा ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें

Good News : सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी से जुड़ी बड़ी डिमांड हो सकती है पूरी

LTC पर अब पूरे भारत में यात्रा संभव

पहले जहां LTC का दायरा सीमित था, अब सरकारी कर्मचारी अपने परिवार सहित भारत के किसी भी कोने में यात्रा कर सकते हैं। परिवार की परिभाषा में अब साफ तौर पर शामिल हैं :

  1. पति/पत्नी
  2. दो अविवाहित बच्चे या स्टेप चाइल्ड (जो पूरी तरह से कर्मचारी पर निर्भर हों)
  3. तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्त बेटियां जो परिवार के साथ रहती हैं
  4. माता-पिता या स्टेप मदर/स्टेप फादर जो पूरी तरह से कर्मचारी पर निर्भर हों
  5. ाaछोटे भाई-बहन, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त बहनें, जिनके माता-पिता नहीं रहे या वे भी पूरी तरह से कर्मचारी पर निर्भर हों

दूसरी पत्नी को भी शामिल किया गया

अगर किसी सरकारी कर्मचारी ने सरकारी अनुमति से दूसरी शादी की है, तो अब दोनों पत्नियों को 'परिवार' में शामिल माना जाएगा। यह पहले अस्पष्ट था, लेकिन अब नियम स्पष्ट हो गए हैं। इससे कर्मचारियों को अपने परिवार के अधिक सदस्यों के साथ यात्रा करने में मदद मिलेगी।

रिटायरमेंट से पहले की यात्रा पर विशेष सुविधा

रिटायरमेंट से पहले की छुट्टी (Leave Preparatory to Retirement) में भी अब 2 साल में एक बार होम टाउन की यात्रा और 4 साल में एक बार भारत के किसी भी स्थान की यात्रा LTC में शामिल होगी। बस शर्त यह है कि वापसी यात्रा रिटायरमेंट की छुट्टी समाप्त होने से पहले पूरी हो जाए।

पूरे रीइम्बर्समेंट का प्रावधान

अगर कर्मचारी ने अपने पत्नी/पति और बच्चों को मुख्यालय से अलग किसी जगह पर रखा है, तो वे अपने परिवार के लिए होम टाउन या किसी अन्य स्थान तक LTC का लाभ ले सकते हैं। पूरी यात्रा के खर्च का रिइम्बर्समेंट उनके एंटाइटेलमेंट के मुताबिक दिया जाएगा। चाहे यात्रा परिवार के किसी सदस्य ने कहीं से भी शुरू की हो।

होम टाउन की स्पष्ट परिभाषा

अब होम टाउन को सही तरीके से परिभाषित किया गया है। यह वह स्थान है जिसे कर्मचारी ने अपने कंट्रोलिंग अफसर को स्वीकार कराया हो। इससे भ्रम की संभावना खत्म हो जाएगी और प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों की सहूलियत बढ़ी

संयुक्त कर्मचारी परिषद के महामंत्री आरके वर्मा के मुताबिक यह बदलाव सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहतरीन साबित होंगे। अब परिवार सहित आराम से छुट्टी पर यात्रा करना आसान और फायदेमंद हो गया है। नए दिशा-निर्देश से अब LTC से जुड़ी जटिलताएं और भ्रम खत्म हो जाएंगे।

Updated on:
11 Sept 2025 10:02 am
Published on:
10 Sept 2025 11:21 am
Also Read
View All

अगली खबर