कारोबार

Share Market Today: बाजार में आज भी भारी तेजी, सेंसेक्स में 600 से ज्यादा अंकों का उछाल, निफ्टी 24,350 के पार

Sensex today: भारतीय शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों के कारण और ईरान युद्ध में दूसरे चरण की शांति वार्ता की खबरों के बीच बाजार में यह तेजी देखी जा रही है।

2 min read
Apr 16, 2026

Sensex Today Opening: बुधवार की तेजी को बरकरार रखते हुए 16 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। निफ्टी 24,300 के ऊपर खुला, जबकि सेंसेक्स में भी शुरुआती बढ़त देखी गई। इसका मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद और ग्लोबल मार्केट में स्थिरता रही। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी 389 अंक चढ़कर 24,231 पर बंद हुआ था और सेंसेक्स 1,264 अंक बढ़कर 78,111 पर पहुंचा था। एनालिस्ट्स के अनुसार, बाजार में फिलहाल सकारात्मक रुझान है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है।

बाजार की हलचल

बीएसई सेंसेक्स शुरुआत में 600 से अधिक अंक चढ़कर 78,700 के स्तर को पार कर गया, जबकि निफ्टी 50 में लगभग 150 अंकों की बढ़त के साथ गुरुवार को 24,350 के स्तर को पार कर गया। इस तेज उछाल से बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 462 लाख करोड़ रुपये हो गया।

निफ्टी है टर्निंग पॉइंट पर

CLSA के अनुसार निफ्टी50 अभी ऊपर जा रहा है और अब एक अहम लेवल (24,300–24,400) पर पहुंच गया है। जहां अक्सर बाजार रुकता या मुड़ता है जिसे रेजिस्टेंस (resistance) कहते हैं। आसान शब्दों में कहें तो निफ्टी अभी एक टर्निंग पॉइंट पर है।

अगर निफ्टी इस लेवल को मजबूती से पार कर लेता है, तो आगे बढ़कर लगभग 25,130 तक जा सकता है। लेकिन अगर यह लेवल आसानी से पार नहीं होता, तो अभी के लिए बाजार इसी रेंज में थोड़ा समय तक स्थिर रह सकता है।

चौथी तिमाही के नतीजों से बाजार में रौनक

वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजों का दौर जारी है, जिसमें बीमा, फाइनेंस और टेक सेक्टर की कंपनियां अपने प्रदर्शन का खुलासा कर रही हैं। ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। इसी बीच ICICI Lombard General Insurance Company ने अपने Q4 नतीजों में स्थिर ग्रोथ दर्ज की, जिससे निवेशकों का भरोसा बना हुआ है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 7.25 प्रतिशत बढ़कर 546.6 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 509.6 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही HDB फाइनेंशियल सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुनाफे में 41.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की, जो 750.6 करोड़ रुपये रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम भी 21.6 प्रतिशत बढ़कर 2,398.8 करोड़ रुपये पहुंच गई।

Updated on:
16 Apr 2026 10:19 am
Published on:
16 Apr 2026 09:49 am
Also Read
View All