कारोबार

BJP President ने किन कंपनियों में लगाया है पैसा, Nitin Nabin के पास कितनी दौलत?

BJP national president net worth: बीजेपी प्रेसिडेंट की कुर्सी पर नितिन नबीन काबिज हो गए हैं। भाजपा के नए अध्यक्ष के पास करोड़ों की संपत्ति है। उन्होंने कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है।

2 min read
Jan 20, 2026
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Photo - IANS)

Nitin Nabin assets and wealth: नितिन नबीन भाजपा के नए बॉस बन गए हैं। उन्हें पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। पिछले साल जब उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तभी यह साफ हो गया था कि प्रेसिडेंट की कुर्सी पर वही बैठेंगे। नबीन की ताजपोशी के साथ ही भाजपा में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। आइए जानते हैं कि भाजपा की सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठने वाले नितिन नबीन के पास कितनी दौलत है।

ये भी पढ़ें

‘नितिन नबीन मेरे बॉस’…पीएम मोदी ने नए भाजपा अध्यक्ष को बताया ‘मिलेनियल’, पदभार संभालने पर दी बधाई

करोड़पति हैं बीजेपी बॉस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आर्थिक स्थिति भी बेहद मजबूत है। पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी आर्थिक स्थिति का खुलासा किया था। चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनकी कुल संपत्ति 3,06,96,962 रुपए है। हालांकि कैश के नाम पर उनके पास महज 35 हजार रुपए हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 25 हजार रुपए नकद हैं। नितिन नबीन पर करीब 50 लाख रुपए की देनदारी भी है। बीजेपी प्रेसिडेंट के बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक में खाते हैं। बैंक, वित्तीय संस्थान और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में उनके 98 लाख रुपए से अधिक पैसे जमा हैं।

यहां लगाया हुआ है पैसा

नितिन नबीन ने बॉन्ड, डिबेंचर और शेयर मार्केट में निवेश किया है। यहां उन्होंने छह लाख से ज्यादा लगाए हैं। नबीन ने Nippon India Growth Mid Cap Fund, Moti Lal Oswal Nifty Micro Cap 250 Index Fund, Invesco India Mid Cap Fund, ICICI Prudemtial Large and Mic Cap Fund, HDFC Multy Cap fund और Edelweiss Mid Cap Fund पर दांव लगाया हुआ है। इन्वेस्को इंडिया मिड कैप फंड में उन्होंने सबसे ज्यादा 3,50,000 का निवेश किया है। इसके अलावा, उनके पास एलआईसी, HDFC और एसबीआई की जीवन बीमा पॉलिसी भी हैं, जिनकी वैल्यू करीब 6 लाख है।

पोस्ट ऑफिस में निवेश नहीं

बीजेपी प्रेसिडेंट के पास केवल दो कारें हैं। myneta पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन के पास महिंद्रा स्कॉर्पियो और इनोवा क्रिस्टा हैं, जिनकी कीमत 37 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। नबीन फैमिली के पास 11 लाख रुपए से अधिक के गहने भी हैं। नितिन नबीन के नाम पर कोई कृषि भूमि नहीं है, लेकिन उनकी वाइफ करीब 29 लाख रुपए की कीमत वाली एक कृषि भूमि की मालकिन हैं। इसके अलावा, उनके पास एक आवासीय संपत्ति भी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। नितिन नबीन ने पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम में निवेश नहीं किया है। ना ही उनके नाम पर कोई पर्सनल लोन है।

ये भी पढ़ें

Nitin Nabin से लेकर Pankaj Chaudhary तक, BJP के इन नेताओं में कौन सबसे अमीर?

Updated on:
20 Jan 2026 02:59 pm
Published on:
20 Jan 2026 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर