कारोबार

अब LIC पॉलिसी की जानकारी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे एजेंट के चक्कर, फोन पर मिलेगी हर अपडेट

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के ग्राहक हैं और आपको पॉलिसी से जुड़ी जानकारियों के लिए परेशान होना पड़ता है तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको सभी जानकारियां आपके फोन पर मिल जाएंगी।

2 min read
Oct 02, 2021
now all information related to lic policy will be available on mobile

नई दिल्ली। अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के ग्राहक हैं और आपको पॉलिसी से जुड़ी जानकारियों के लिए परेशान होना पड़ता है तो आपके लिए खुशखबरी है। अब आपको किसी भी अपडेट या जानकारी के लिए एलआईसी एजेंट के चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, मौजूदा दौर में एक क्लिक पर हर जानकारी आपके फोन पर उपलब्ध हो जाती है। तो अब आपको एलआईसी पॉलिसी, कोई नई स्कीम या फिर पुरानी स्कीम में कोई नए बदलाव संबंधी तमाम जानकारियां भी आपके फोन पर मिल जाएगी। इसके लिए आपको एक आसान सी प्रक्रिया को फोलो करना है।

ये है पूरी प्रक्रिया

एलआईसी से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल पर पाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर जाना होगा। इसके बाद यूजर्स को होम पेज पर सबसे ऊपर कस्टमर सर्विस नाम की कैटेगरी दिखेगी।

एलआईसी की वेबसाइट पर देनी होगी ये जानकारी

इस कैटेगरी पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को कई और सब कैटेगरी स्क्रीन पर दिखाई देंगी। यूजर्स को इन कैटेगरी के भीतर अपडेट योर कॉन्टेक्ट डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद यूजर एक नए पेज पर आ जाएगा। इस पेज पर यूजर को मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा। सभी जानकारियों को भरने के बाद यूजर से एक डिक्लेरेशन के बारे में पूछा जाएगा और उस पर YES करने के बाद राइट क्लिक करके सबमिट करना होगा।

इस प्रक्रिया के बाद अगर आप एलआईसी के ग्राहक हैं तो आपसे आपका पॉलिसी नंबर पूछा जाएगा। ग्राहक को अपना पॉलिसी नंबर डालने के बाद वेलिडेट पॉलिसी डिटेल्स के ऊपर क्लिक करना होगा और पॉलिसी नंबर को वैरीफाई करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद यूजर की कॉन्टैक्ट डिटेल आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट हो जाएगी। इसके बाद आपको आपके फोन पर एलआईसी पॉलिसी से जुड़ी सभी जानकारियां, कोई नई पॉलिसी या फिर पुरानी पॉलिसी में किसी अपडेट जैसी जानकारियों के नोटिफिकेशऩ आने लगेंगे।

Published on:
02 Oct 2021 08:25 pm
Also Read
View All