कारोबार

खो गया है PAN Card तो घबराएं नहीं, नई वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें e-Pan

आजकल बैंक समेत इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने आदि कामों के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी है। मगर कई बार बहुत से लोगों का पैन कार्ड गलती से खो जाता है। ऐसे में आपको कई मुश्किल हो सकती है।
2 min read
PAN Card
PAN Card

नई दिल्ली। किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन में PAN कार्ड सबसे जरूरी होता है। आजकल बैंक समेत इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने आदि कामों के लिए पैन कार्ड बेहद जरूरी है। मगर कई बार बहुत से लोगों का पैन कार्ड गलती से खो जाता है। ऐसे में आपको कई मुश्किल हो सकती है। सबसे पहले तो आपको अपने ओरिजनल पैन कार्ड खोने की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाए। इसके बाद ही आप पैन कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

घर बैठे डाउनलोड करें ई-पैन कार्ड:—
अगर आपका पैन कार्ड कहीं गुम हो जाए तो कई काम रुक सकते हैं। हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयकर विभाग ने हाल ही में एक नई वेबसाइट लॉन्च की है। जिसके जरिए आप घर बैठे मिनटों में अपना ई-पैन (e-PAN) डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ई-पैन :—
1. ई-पैन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट पर लॉग इन करें।
2. इसके बाद अब 'Instant E PAN' ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अब 'New E PAN' ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. इसके बाद अपना पैन नंबर दर्ज करें।
5. अगर आपको पैन नंबर याद नहीं है, तो आप आधार नंबर लिख दें।
6. यहां कई नियम और शर्तें दी गई होंगी, इन्हें ध्यान से पढ़कर 'Accept' पर क्लिक करें।
7. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस ओटीपी को डालें।
8. अब 'Confirm' पर क्लिक कर दें।
9. कंफर्म करते ही आपकी ईमेल आइडी पर पैन पीडीएफ फॉर्मैट में आ जाएगा। यहां से आप अपना 'e-Pan' डाउनलोड कर सकते हैं।

कितनी चुकानी होगी कीमत :—
अपने देश के अंदर नए या डुप्लीकेट PAN कार्ड के लिए आपको 93 रुपये + 18 प्रतिशत GST के हिसाब से 110 रुपए चुकाने होंगे। अगर पैन कार्ड विदेश में चाहिए मंगवाना है तो इसके लिए आपको 1011 रुपए चुकाने होंगे, जिसमें GST डिस्पैच चार्ज वगैरह शामिल हैं।

Published on:
29 Aug 2021 02:25 pm
Also Read
View All
Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी