Stock Market Update: नए लिस्ट हुए IPO पर अभी दबाव जारी रहने के आसार हैं, क्योंकि 10 अप्रेल तक 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के शेयर लॉकइन अवधि खत्म होने से खरीद-बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिनसे इनमें और गिरावट आ सकती है।
Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट ने किसी को भी नहीं बख्शा है। इससे स्टॉक एक्सचेंज पर हाल में लिस्टेड हुए IPO में भारी घबराहट दिख रही है। पिछले एक साल में लिस्टेड हुए IPO के शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से औसतन 37% टूट चुके हैं। इनमें 8 शेयर तो उच्चतम स्तर से 50% से भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। एक साल में लिस्टेड 99 शेयरों में से 42 अपने IPO के इश्यू प्राइस से भी नीचे लुढक़ चुके हैं। BSE IPO इंडेक्स सितंबर के शीर्ष स्तर से 20% लुढक़ चुका है। इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी चोकालिंगम ने कहा, नए लिस्टेड शेयरों में बुलबुला स्मॉलकैप और मिडकैप में गिरावट के लिए आंशिक तौर पर जिम्मेदार है।
नए लिस्ट हुए IPO पर अभी दबाव जारी रहने के आसार हैं, क्योंकि 10 अप्रेल तक 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के शेयर लॉकइन अवधि खत्म होने से खरीद-बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिनसे इनमें और गिरावट आ सकती है। आमतौर पर बाजार में शेयरों की इतनी बड़ी मात्रा को बड़े थोक सौदों (ब्लॉक डील्स) के जरिए निपटाया जाता है। पर बाजार की चुनौतिपूर्ण स्थिति को देखते हुए निवेशकों को अपने शेयरों को बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बाजार गिरने से ब्लॉक डील्स में भी गिरावट आई है और थोक सौदे करना कठिन हो गया है।
इक्सिकॉम टेली -68.5%
विभोर स्टील ट्यूब -63.2%
ज्योति CNG-39.8%
प्रीमियर एनर्जी -27.9%
गाला प्रीसिजन -30.9%
KNR हीट -15.5%
भारती हेक्साकॉम -15.5%
इनके शेयर बिक्री के लिए होंगे उपलब्ध कंपनी शयरों की संख्या कीमत
प्रीमियर एनर्जीज 10.56 10,243
कॉनकॉर्ड बायोटेक 2.09 3520
जुनिपर होटल्स 12.80 2970
नॉर्दर्न आर्क 9.89 1691
इन्वायरो इंफ्रा 0.66 157 (लॉकइन अवधि खत्म हो रहे शेयरों की संख्या करोड़ में, इनकी कुल कीमत (वैल्यू) करोड़ रुपए में)
माह- राशि
अक्टूबर 37,817
नवंबर 25,669
दिसंबर 51,250
जनवरी 25,978
फरवरी* 6,167 (राशि करोड़ रुपए में, *19 फरवरी तक के आंकड़े)
इको मोबिलिटी - 42.2 -67.8
अला इलेक्ट्रिक - 20.1 -61.6
पोपुलर व्हीकल्स - 58.9 -58.5
बाजार स्टाइल रिटेल - 51.6 -56.4
गोदावरी बायो -50.2 - 57.1
कैरारो इंडिया -50.1 - 49.2
वेस्टर्न कैरियर -46.2 -47.7 (सभी आंकड़े फीसदी में)