कारोबार

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज राहत, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आज थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 97.76 रुपये और डीजल 88.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

2 min read
petrol and diesel prices

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आज थोड़ी राहत मिली है। आज यानी 25 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 97.76 रुपये और डीजल 88.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 26 पैसे और डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 3.53 रुपये और डीजल की कीमत 3.15 रुपये बढ़ चुकी है।


जानिए महानगरों के लेटेस्ट भाव
महानगरों में तेल के कीमतों की बात करे तो शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 97.76 रुपए जबकि डीजल का दाम 88.30 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 103.89 रुपए व डीजल की कीमत 95.79 रुपए प्रति लीटर है। वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 30वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं।


















































शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
बेंगलुरु101.0393.61
दिल्ली97.7688.3
कोलकाता97.6391.15
चेन्नई98.8892.89
जयपुर104.4497.35
भोपाल105.9997
पटना99.893.63
चंडीगढ़94.0287.94


इन शहरों में 100 रुपए के पार है पेट्रोल
अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुका है। सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान के गंगानगर में है। रत्‍नागिरी, प्रभनीद, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, ग्‍वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्‍गा और लेह भी शामिल है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत अपडेट की जाती है। आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
25 Jun 2021 08:12 am
Also Read
View All