कारोबार

Petrol-Diesel Price Today: क्‍या आज बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए अपने शहर का रेट

Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपए के पार जा चुकी है। कई शहरों पेट्रोल तो शतक लगा ही चुका था। हालांकि बीते कुछ सप्ताह से राहत है। तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

2 min read
Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते 21 दिनों से तेल के दाम स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि प्रमुख तेल कंपन‍ियों ने 6 अप्रैल 2022 को आख‍िरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट में 80 80 पैसे प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल व डीजल के भाव में करीब 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।

क्रूड ऑयल के दामों में फिर उछाल
क्रूड ऑयल के दामों में आज फिर उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड सोमवार के कारोबार में 7 फीसदी तक नीचे आ गया था। लेकिन मंगलवार को फिर से तेल हल्के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.2 पर्सेंट की उछाल के साथ 102.57 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था।

इन राज्यों में पेट्रोल 100 के पार
देश में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत 100 रुपए के पार जा चुकी है। कई शहरों पेट्रोल शतक लगा चुका था। बीते कुछ दिनों में हुई बढ़ोतरी के बाद डीजल भी 100 के पार जा पहुंचा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से ऊपर चल रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिक रहा है।

यह भी पढ़ें- अब घर बैठे मिनटों में बन जाएगा आपका पासपोर्ट, ऐसे करें अप्लाई


आपके शहर के लेटेस्ट भाव
दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए और डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपए और डीजल 99.83 रुपए पति लीटर
चेन्‍नई में पेट्रोल 110.85 रुपए और डीजल 100.94 रुपए पति लीट
नोएडा में पेट्रोल 110.47 रुपए और डीजल 97.03 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल 110.61 रुपए और डीजल 105.86 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपए और डीजल 96.83 रुपए प्रति लीटर
चंडीगढ़ में पेट्रोल 104.74 रुपए और डीजल 90.83 रुपए प्रति लीटर
पटना में पेट्रोल 116.23 रुपए और डीजल 101.06 रुपए प्रति लीटर
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपए प्रति लीटर
जयपुर में पेट्रोल 118.13 रुपए और डीजली 101.01 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़ें- नहीं मिल रहा मुफ्त राशन, तो ऐसे करें फटाफट राशन से आधार को लिंक

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।

Published on:
26 Apr 2022 09:58 am
Also Read
View All