1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ration card Aadhaar linking: नहीं मिल रहा मुफ्त राशन, तो ऐसे करें फटाफट राशन से आधार को लिंक

Ration card Aadhaar linking: सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिससे जरूरतमंदों और गरीब तबके लोगों की मदद हो सके। इसके तहत पिछले कई सालों से सरकार फ्री में गेहूं वितरण कर रही है। अगर आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो तुरंत राशन कार्ड को आधार से लिंक करें और फ्री में मिल रहे राशन कार्ड फायदा उठाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Apr 2022, 12:20 PM IST

Ration card Aadhaar linking

Ration card Aadhaar linking

Ration card Aadhaar linking: महामारी कोरोना वायरस ने पूरी अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। पिछले 2 साल से काम धंधे काफी प्रभावित हुए हैं। मार्केट में मंदी आने के बाद हजारों लाखों लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। रोजगार नहीं मिलने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कोरोना में किसी की नौकरी चली गई तो किसी के पास खाने के लिए पैसे नहीं। ऐसे में सरकार ने पिछले 2 साल से मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त राशन की योजना शुरू की। सरकार ने मुफ्त राशन योजना को अब सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राशन कार्ड के जरिए सरकार की तरफ से मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अगर आपके पास राशन कार्ड है और सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो अपने राशन को तुरंत आधार से लिंक करें। आइए जानते हैं आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कैसे करते हैं।

ऑनलाइन ऐसे करें राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक
— सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर 'Start Now' के विकल्प चुने।
— इसके बाद अपना राज्य, जिला और बाकी जरूरी जानकारी यहां पर दर्ज करें।
— अब 'राशन कार्ड' के विकल्प पर क्लिक करना है।
— अपने राशन कार्ड नंबर को दर्ज करने के बाद आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरे।
— ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
— अब आपका राशन कार्ड आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card Update: अब आधार में घर बैठे करें जन्मतिथि में सुधार, ये है आसान तरीका




राशन-आधार लिक का ऑफलाइन तरीका
ऑफलाइन तरीके से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने के लिए आधार कार्ड की कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यता पड़ती है। इन दस्तावेजों को लेकर राशन की दुकान पर जाएं और फॉर्म भरें। इसके बाद आपका बायोमेट्रिक का सत्यापन किया जाएगा। यह प्रक्रिया होने के बाद राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा। आधार से राशन लिंक होने की जानकारी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर जोड़ना हुआ आसान, घर बैठे ऐसे करें अपडेट



अन्य काम भी आता है कार्ड
राशन कार्ड सिर्फ फ्री या सस्ता राशन लेने के काम नहीं आता, बल्कि ये हमारे अन्य काम भी आता है। जैसे...
— पैन बनवाने में
— स्‍कूल-कॉलेज में
— पासपोर्ट बनवाने में
— LPG कनेक्‍शन लेने में
— बैंक अकाउंट खोलने में
— वोटर आईडी बनवाने में
— लाइफ इंश्‍योरेंस करवाने में
— ID प्रूफ और एड्रेस प्रूफ में
— ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में
— लैंडलाइन कनेक्शन/ब्रांडबैंड या वाईफाई लगवाने में
— आधार कार्ड बनवाने में या उसकी डिटेल्स के अपडेशन में
— सरकारी दस्तावेज जैसे निवास स्थान का प्रमाणपत्र बनवाने में