कारोबार

Petrol Diesel Price: एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव, देखिए लिस्ट

Petrol Diesel Price: देश में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। वहीं, डीजल का भाव 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
2 min read
Mar 27, 2026
Petrol Diesel Price
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी है।

Petrol Diesel Price: सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को 10 रुपये प्रति लीटर घटा दिया है। इससे पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 3 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल पर यह जीरो रुपये प्रति लीटर हो गई है। भले ही एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती हुई हो, लेकिन आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पुराने भाव पर ही पेट्रोल डीजल बेच रही हैं।

27 मार्च को पेट्रोल-डीजल के भाव

आज शुक्रवार, 27 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। वहीं, डीजल का भाव 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 105.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 100.82 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

शहरपेट्रोल (रु./लीटर)डीजल (रु./लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.8292.39
बेंगलुरु102.9290.99
हैदराबाद107.4695.70
अहमदाबाद94.2989.95

बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। अहमदाबाद में पेट्रोल 94.29 रुपये प्रति लीटर में और डीजल 89.95 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

क्यों नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के भाव?

सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें सीधे तय नहीं करती हैं। ये कीमतें आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा तय होती हैं। एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फायदा तुरंत ग्राहकों तक पहुंचने की उम्मीद कम है। क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतें लंबे समय से उच्च बनी हुई हैं। तेल कंपनियां लागत में इस बढ़ोतरी का असर खुद ही झेल रही हैं। ऐसे में तेल कंपनियां एक्साइज ड्यूटी में मिली राहत का इस्तेमाल अपने नुकसान की भरपाई या मार्जिन को स्टेबल करने के लिए कर सकती हैं। यानी भले ही सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की हो, लेकिन तुरंत रिटेल कीमतें घटने की संभावना कम है।

कच्चे तेल का भाव

शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट आई है। ब्रेंट ऑयल 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 107.11 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 0.88 फीसदी गिरकर 93.65 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
27 Mar 2026 10:55 am
Published on:
27 Mar 2026 10:50 am