Petrol Diesel Price Today: आज 14 नवंबर गुरुवार के दिन देशभर के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत तय कर दी गई हैं। अब आप यहां देख सकते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल का रेट क्या है।
Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हर रोज मामूली बदलाव देखने को मिलता है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ता है। खासकर दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत वाहन मालिकों और परिवहन उद्योग पर गहरा प्रभाव डालती हैं। अंतरास्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 71.95 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं, जबकि WTI क्रूड ऑइल 68.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जिसका सीधा असर देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की खुदरा दामों पर देखने को मिल रहा है।
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के भाव (Petrol Diesel Price in Delhi)
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Mumbai)
मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत ₹103.44 प्रति लीटर है, जबकि डीजल का दाम ₹89.97 प्रति लीटर है।
जयपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Jaipur)
आज जयपुर में पेट्रोल का दाम ₹104.38 प्रति लीटर और डीजल का दाम ₹90.21 प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के भाव (Petrol Diesel Price in Kolkata)
आज कोलकाता में पेट्रोल की कीमत ₹104.95 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹91.76 प्रति लीटर है।
गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Gurgaon)
गुरुग्राम में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.96 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.82 प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price in Chennai)
आज चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹100.90 प्रति लीटर है, जबकि डीजल का भाव ₹92.49 प्रति लीटर है।
पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Patna)
आज पटना में पेट्रोल की कीमत ₹105.58 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.42 प्रति लीटर है।
लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Lucknow)
लखनऊ में आज पेट्रोल का दाम ₹94.69 प्रति लीटर और डीजल का दाम ₹87.81 प्रति लीटर है।
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर का सबसे बड़ा कारण राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है। हर राज्य अपने हिसाब से पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) तय करता है, जिसके कारण अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमतों में फर्क देखा जाता है। उदाहरण के लिए, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में वैट की दरें अधिक हैं, इसलिए यहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी ऊंची हैं।
देश में पेट्रोल-डीजल पर राज्य स्तर पर लगने वाले अलग-अलग टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में इनकी कीमतों में अंतर होता है। अगर आप रोजाना अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताज़ा कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए एसएमएस की मदद ले सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक अपने शहर का आरएसपी (RSP) कोड लिखकर 9224992249 पर भेजकर आसानी से अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। अपने शहर का आरएसपी कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें