कारोबार

PM Kisan 22nd Installment Date: इस तारीख को आपके अकाउंट में आ सकता है पीएम किसान का पैसा, कुछ को मिलेंगे 4000 रुपये

PM Kisan 22nd Installment Date: पीएम किसान योजना से कई किसानों के नाम काटे गये हैं। दरअसल, ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही परिवार के कई लोग योजना का फायदा उठा रहे थे।

2 min read
Mar 05, 2026
PM Kisan 22nd Installment Date
पीएम किसान योजना से कई किसानों के नाम कटे हैं। (PC: AI)

PM Kisan 22nd Installment Date: देश के करोड़ों लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का बेसब्री से इंतजार है। इस योजना की 22 वीं किस्त जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर होने वाली है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार होली पर किस्त जारी कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस योजना से बड़ी संख्या में किसानों के नाम काटे भी गए हैं। देखने में आया था कि एक ही परिवार के कई लोग इस स्कीम का फायदा उठा रहे थे। उत्तर प्रदेश में इस योजना से करीब 19 लाख किसानों का नाम कटा है। वहीं, मध्य प्रदेश से 1.66 लाख किसानों के नाम कटे हैं। राजस्थान के भी लाखों किसानों के नाम योजना से कटे हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इस योजना को किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए चलाया जा रहा है। योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को एक साल में 6000 रुपये दिये जाते हैं। यह रकम 2000 रुपये की 3 समान किस्तों में दी जाती है। हर 4 महीने में यह किस्त जारी होती है और पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर होता है।

किस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

पीएम किसान योजना की अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अभी तक कृषि मंत्रालय की तरफ से 22वीं किस्त के लिए तारीख की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन एक तारीख चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की जा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी 13 मार्च को असम जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम असम से किसानों को यह तोहफा दे सकते हैं।

कई किसानों के खातों में आएंगे 4-4 हजार रुपये

इस बार कई किसानों के खातों में 4-4 हजार रुपये भी ट्रांसफर होंगे। दरअसल कई किसानों के खातों में तकनीकी कारणों से 21 वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया था। ऐसे किसानों को 21वीं और 22वीं किस्त एक साथ भेजी जा सकती है।

Published on:
05 Mar 2026 05:14 pm