कारोबार

Wife के साथ Post Office MIS में खुलवाएं खाता या कराएं FD, जानिए कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न

Post Office MIS Calculator: भारतीय डाक की मंथली इनकम स्कीम में इस समय 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है, जिसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 3:07 PM IST
Post Office MIS Calculator
Post Office MIS की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। (PC: AI)

Post Office MIS Return: अगर आपके पास एकमुश्त रकम पड़ी हुई है और आप उसे किसी ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां कोई जोखिम न हो, तो आपके मन में सबसे पहले एफडी का खयाल आएगा। आमतौर पर एफडी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प समझा जाता है और तय रिटर्न मिलता है। लेकिन अगर आप बेहतर रिटर्न और साथ ही हर महीने ब्याज आय पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम यानी पोस्ट ऑफिस MIS में भी निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में एकमुश्त पैसा जमा करना होता है। इसके बाद आपको हर महीने ब्याज आय मिलती है और मैच्योरिटी के समय मूलधन वापस मिल जाता है। आइए जानते हैं कि कहां आपको ज्यादा अच्छा रिटर्न मिलेगा।

Post Office MIS में मिलता है 7.4% रिटर्न

पोस्ट ऑफिस एमआईएस एक सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है। इसलिए इसे सुरक्षित निवेश विकल्प समझा जाता है। सरकार हर तीन महीने में इस योजना की ब्याज दर तय करती है। इस समय यह स्कीम 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दर ऑफर कर रही है। इस स्कीम में अगर आप सिंगल अकाउंट खुलवाते हैं तो अधिकतम 9 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहीं, जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये इन्वेस्ट किये जा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस एमआईएस में कोई भी भारतीय नागरीक इन्वेस्ट कर सकता है। इस स्कीम में 5 साल की मैच्योरिटी अवधि होती है। इस अवधि को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। खाता खुलवाने के एक साल बाद कभी भी इस अकाउंट को बंद कराया जा सकता है।

PO-MIS से हर महीने मिलेगी 9,250 रुपये ब्याज आय

आप पोस्ट ऑफिस एमआईएस में जॉइंट अकाउंट खुलवाकर बड़ी एकमुश्त रकम जमा करके हर महीने अच्छी-खासी ब्याज आय कमा सकते हैं। मान लीजिए आप और आपकी वाइफ दोनों वर्किंग हैं और अपनी-अपनी बचत से साढ़े 7- साढ़े 7 लाख रुपये निकालकर कुल 15 लाख रुपये इस स्कीम के जॉइंट अकाउंट में डालते हैं। ऐसे में आपको 5 साल तक हर महीने 9,250 रुपये ब्याज आय मिलेगी। 5 साल तक मिलने वाली इस ब्याज आय को जोड़ें, तो कुल 5,55,000 रुपये बनते हैं। साथ ही मैच्योरिटी पर आपको अपना 15 लाख रुपये का मूलधन वापस मिल जाएगा।

विवरणआंकड़े
पति का निवेश₹7,50,000
पत्नी का निवेश₹7,50,000
कुल एकमुश्त निवेश₹15,00,000
निवेश की अवधि5 साल
हर महीने मिलने वाला ब्याज₹9,250
सालाना ब्याज आय₹1,11,000
5 साल में कुल ब्याज आय₹5,55,000
मैच्योरिटी पर वापस मिलने वाला मूलधन₹15,00,000
5 साल में कुल प्राप्त रकम (मूलधन + ब्याज)₹20,55,000

15 लाख रुपये एफडी में डालें तो कितना मिलेगा रिटर्न

विवरणआंकड़े
बैंक का नामस्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
निवेश की रकम₹15,00,000
एफडी की अवधि5 साल
ब्याज दर6.05% सालाना
मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम₹20,25,264
ब्याज से कमाई₹5,25,264

एफडी में रिटर्न ब्याज दर पर निर्भर करता है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई इस समय 5 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.05 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप इस एफडी में 15 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 20,25,264 रुपये मिलेंगे। यानी आप 5,25,264 रुपये ब्याज आय कमा लेंगे।

Updated on:
27 Nov 2026, 3:07 PM IST
Published on: