27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Gold Rate Today: सोने में आ गई तेजी, चांदी 8,000 रुपये उछली, जानिए बड़े ज्वैलर्स आज किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड

Gold Rate Today: सोने में आ गई तेजी, चांदी 8,000 रुपये उछली, जानिए बड़े ज्वैलर्स आज किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड

22 Carat Gold Rate: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। सर्राफा बाजारों में चांदी भी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है। वैश्विक बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं में बढ़त देखी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 27 Nov 2026, 12:16 PM IST

Gold prices at Tanishq

सोने की कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। घेरलू और वैश्विक दोनों बाजारों में भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दोपहर 12 बजे 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना वायदा 2.15 फीसदी या 2628 रुपये की बढ़त के साथ 1,24,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी वायदा इस समय 5.42 फीसदी या 7,907 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में शुक्रवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़त के साथ 1,16,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़त के साथ 1,27,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

जोयालुक्कास में सोने का भाव

जोयालुक्कास के ऑनलाइन स्टोर्स पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में गोल्ड के रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़त के साथ 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

ज्वैलरी कंपनी24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट14 कैरेट
तनिष्क₹1,27,090₹1,16,500₹95,320-
जोयालुक्कास₹1,26,550₹1,16,000₹94,910-
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स₹1,26,550₹1,16,000--
कल्याण ज्वैलर्स (जयपुर)₹1,26,550₹1,16,000₹94,910₹73,820

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का भाव

कल्याण ज्वैलर्स के जयपुर शोरूम में शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव 73,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

बड़े शहरों में सोने के हाजिर भाव

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹1,26,550₹1,16,000₹94,900
मुंबई₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
दिल्ली₹1,26,600₹1,16,150₹95,060
कोलकाता₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
बेंगलुरु₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
हैदराबाद₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
केरल₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
पुणे₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
वडोदरा₹1,26,600₹1,16,050₹94,960
अहमदाबाद₹1,26,600₹1,16,050₹94,960
जयपुर₹1,26,600₹1,16,150₹95,060
लखनऊ₹1,26,600₹1,16,150₹95,060
सोर्स- गुडरिटर्न्स