27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Gold Silver Price Today: सोने में लगातार दूसरे दिन आया उछाल, चांदी में भारी तेजी, जानिए आपके शहर में कहां पहुंच गए रेट

Gold Silver Price Today: सोने में लगातार दूसरे दिन आया उछाल, चांदी में भारी तेजी, जानिए आपके शहर में कहां पहुंच गए रेट

Gold Rate Today 27th Nov 2026: सोने की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है। चांदी भी भारी बढ़त के साथ ट्रेड करती दिखी है। घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में भाव बढ़े हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pawan Jayaswal

•

Updated: 27 Nov 2026, 9:57 AM IST

Gold Rate Today

सोने में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर और वायदा दोनों बाजारों में भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1650 रुपये की बढ़त के साथ 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1600 रुपये की बढ़त के साथ 1,16,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1310 रुपये की बढ़त के साथ 95,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू हाजिर भाव दिल्ली में 5000 रुपये बढ़कर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹1,26,550₹1,16,000₹94,900
मुंबई₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
दिल्ली₹1,26,600₹1,16,150₹95,060
कोलकाता₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
बेंगलुरु₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
हैदराबाद₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
केरल₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
पुणे₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
वडोदरा₹1,26,600₹1,16,050₹94,960
अहमदाबाद₹1,26,600₹1,16,050₹94,960
जयपुर₹1,26,600₹1,16,150₹95,060
लखनऊ₹1,26,600₹1,16,150₹95,060
सोर्स- गुडरिटर्न्स

एमसीएक्स पर उछले सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने-चांदी के वायदा भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 1.52 फीसदी या 1853 रुपये की बढ़त के साथ 1,24,125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 3.87 फीसदी या 5640 रुपये की बढ़त के साथ 1,51,483 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी तेजी आई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 2.65 फीसदी या 94.30 डॉलर की बढ़त के साथ 3,658 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.76 फीसदी या 62.83 डॉलर की बढ़त के साथ 3,629 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 8.12 फीसदी या 3.29 डॉलर की बढ़त के साथ 43.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 4.72 फीसदी या 1.96 डॉलर की बढ़त के साथ 43.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।